देश

Shani Shingnapur Temple Controversy: मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ आंदोलन के बाद प्रशासन ने फैसला पलटा

Shani Shingnapur Temple Controversy: महाराष्ट्र के नासिक के शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ हिंदू समाज के आंदोलन के बाद प्रशासन ने अपना फैसला पलट दिया है. मंदिर प्रशासन ने आंदोलन के दबाव में आकर निर्णय लिया है कि मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाएगा. यह जानकारी आचार्य तुषार भोसले ने दी है. उन्होंने इस “जीत” को सकल हिंदू समाज की एकजुटता का परिणाम बताया और देशभर के शनि भक्तों का अभिनंदन किया.

आचार्य तुषार भोसले ने कहा कि गुरुवार को शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति के विरोध में हिंदू समाज ने भव्य मोर्चा निकाला था. इस मोर्चे का दबाव इतना प्रभावी रहा कि मंदिर प्रशासन को झुकना पड़ा.

मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा: आचार्य तुषार भोसले

आचार्य तुषार भोसले ने घोषणा की कि मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा. यह सकल हिंदू समाज की एकता की जीत है. मैं देशभर के सभी शनि भक्तों और हिंदू समाज का अभिनंदन करता हूं, जिनके एकजुट प्रयासों ने यह संभव किया. मोर्चे की सफलता ने यह साबित कर दिया कि समाज के संगठित प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं.

भोसले ने कहा कि यह आंदोलन न केवल मंदिर की परंपराओं की रक्षा के लिए था, बल्कि यह हिंदू समाज की एकता और ताकत का प्रतीक भी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज के एकजुट होने से कोई भी गलत निर्णय बदला जा सकता है. उन्होंने समाज से अपील की कि वे भविष्य में भी एकजुट रहें ताकि ऐसी परिस्थितियों में सही निर्णय लिए जा सकें.

बता दें कि शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. हिंदू समाज का एक बड़ा वर्ग इस नियुक्ति के खिलाफ था और इसे मंदिर की परंपराओं के खिलाफ मान रहा था. इस मुद्दे पर समाज ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था. गुरुवार को निकाले गए मोर्चे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसके दबाव में मंदिर प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा.


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी, बोले ‘कभी नहीं भूल पाएंगे, हमारी जिंदगी का ब्लैक डे जैसा’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago