देश

क्या केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की जगह लगाया गया पीतल? पढ़ें क्या है पूरा मामला

केदारनाथ धाम में लगे सोने के बारे में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि मंदिर में सोना घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 228 किलो सोना गायब किया गया है और इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अब केदारनाथ धाम के नाम पर दिल्ली में मंदिर बनाया जाना सरासर गलत है.

2022 में स्वर्णमंडित किया गया

केदारनाथ मंदिर को वर्ष 2022 में स्वर्णमंडित किया गया था. उस दौरान भी तीर्थ पुरोहित समाज ने आरोप लगाया था कि मंदिर के गर्भगृह में सोने की जगह तांबा लगाया गया है. लेकिन तब यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था. हालांकि बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से इस मामले में कई बार बयान जारी किया गया, और आरोपों को निराधार बताया गया.

पूर्व अध्यक्ष ने किया समर्थन

केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी ने भी शंकराचार्य की बातों की समर्थन किया है. उनका कहना सत्य है कि “केदारनाथ धाम में लगाये गए सोने में गड़बड़ी हुई है. इसकी जांच होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- हाथरस में हुईं 123 मौतों का भोले बाबा को कोई मलाल नहीं? नारायण साकार हरि बोले- जो आया है, उसे जाना ही है

वहीं, शंकराचार्य के बयान के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा, “मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता हूं कि वह शंकराचार्य हैं कि नहीं, लेकिन वह संत होने के नाते सही बयानबाजी करें. इतनी प्रेस वार्ता कोई राजनेता भी नहीं करता है, जितनी वह कर रहे हैं, और प्रेस वार्ता से कुछ न कुछ विवाद खड़ा कर रहे हैं.”

सबूत पेश करें अविमुक्तेश्वरानंद- अजेन्द्र

उन्होंने कहा, “उनके पास यदि कोई साक्ष्य है, तो वह सबके सामने पेश करें. मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कराने में प्रदेश सरकार और मंदिर समिति का कोई योगदान नहीं हैं. जिस दानदाता ने मंदिर को स्वर्ण मंडित किया है, उन्होंने अपने ज्वैलर्स के माध्यम से केदारनाथ मंदिर में सोना पहुंचाया. जो सोना केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगा है, वह चांदी की लेयर में लगा है और इसमें 23 किलोग्राम सोना है.”

इस पूरे मामले पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “पिछले एक साल से कांग्रेस इस सोने के मुद्दे को उठा रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

32 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

32 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

33 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

42 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

42 minutes ago