देश

नक्सलियों पर महाराष्ट्र पुलिस का करारा प्रहार, एक दर्जन माओवादी एनकाउंटर में ढेर, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने एक बड़े अभियान में छत्तीसगढ़ सीमा पर जंगल में मुठभेड़ में कम से कम 12 माओवादियों को मार गिराया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा के पास वंडोली गांव में हुई और छह घंटे से अधिक चली.

पुलिस को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि करीब 12-15 माओवादी गांव के पास डेरा डाले हुए हैं. सुबह करीब 10 बजे क्रैक सी-60 कमांडो की सात टीमें वहां पहुंचीं. इसके तुरंत बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई. शाम तक पखांजूर के जंगलों में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही.

12 माओवादियों के शव बरामद

मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों के शव बरामद किए हैं. हालांकि, और लोगों के मारे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.

भारी मात्रा में असलहा बरामद

पुलिस ने सात स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें तीन एके-47, दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक एसएलआर शामिल हैं. मारे गए माओवादियों में खतरनाक और वांछित डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ विशाल आत्राम शामिल है, जो टिपागड दलम का प्रभारी था. मुठभेड़ के दौरान सी-60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी. उन्हें नागौर ले जाया गया, जहां अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हाथरस में हुईं 123 मौतों का भोले बाबा को कोई मलाल नहीं? नारायण साकार हरि बोले- जो आया है, उसे जाना ही है

सुरक्षाबलों को 51 लाख का मिलेगा इनाम

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने, जिनके पास गृह विभाग भी है, सफल ऑपरेशन के लिए सी-60 कमांडो और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

4 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

5 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

17 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

21 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

27 minutes ago