Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय महिला आयोग ने विदेश सचिव विक्रम मिश्री की बेटी के खिलाफ ऑनलाइन दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने विदेश सचिव विक्रम मिश्री की बेटी के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न की कड़ी निंदा की, इसे गोपनीयता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया.

नई दिल्ली | 12 मई 2025: भारत के विदेश सचिव श्री विक्रम मिश्री के परिवार, विशेष रूप से उनकी बेटी के खिलाफ किए गए निंदनीय ऑनलाइन दुर्व्यवहार की राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़े शब्दों में निंदा की है. आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि विदेश सचिव की बेटी की व्यक्तिगत संपर्क जानकारी को सार्वजनिक करना अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक कृत्य है. यह न सिर्फ उनकी गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डालता है.

NCW ने इस प्रकार के व्यक्तिगत हमलों को किया अस्वीकार्य

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस प्रकार के व्यक्तिगत हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि श्री मिश्री जैसे देश के वरिष्ठ सिविल सेवकों के परिवारों को इस प्रकार निशाना बनाना नैतिकता और मर्यादा के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है.

आयोग ने सभी नागरिकों से की अपील

आयोग ने सभी नागरिकों से शालीनता, सभ्यता और संयमित आचरण का पालन करने की अपील की है. “आइए, हम इससे ऊपर उठें,” — इसी भावना के साथ आयोग ने संयम और जिम्मेदारी का संदेश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital