देश

Sharad Pawar ने चुनाव चिह्न को लेकर किया SC का रुख, 15 अक्टूबर को होगी सुनवाई

चुनाव चिह्न को लेकर NCP (S) नेता शरद पवार ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर अजित पवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.
अर्जी में शरद पवार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अजित पवार को जारी किया गया चुनाव चिह्न घड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए. अर्जी में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर जब तक फैसला नही कर लेता है तब तक के लिए घड़ी चिह्न के उपयोग करने से रोका जाए.

चुनाव चिह्न को लेकर भ्रम की स्थिति

सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को मामले में सुनवाई करेगा. साथ ही शरद पवार की ओर से दायर अर्जी को मुख्य याचिका के साथ टैग कर दिया है. अर्जी में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट अजित पवार को विधानसभा चुनाव के लिए नए चुनाव चिह्न के लिए आवेदन दाखिल करने के लिए कहे. पवार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव चिह्न को लेकर मतदाताओं के मन में भ्रम की वजह से उन्हें लोकसभा चुनावों के दौरान कई वोट गवाने पड़े हैं.

याचिका में यह भी कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारियों के मन में किसी भी तरह का भ्रम न हो इसके लिए समान अवसर सुनिश्चित की जाए. पिछली सुनवाई में शरद पवार के वकील ने दावा किया था कि अजित पवार ने शरद पवार को अपना भगवान बताया है और कहा है कि वे सभी एक साथ है. वकील ने कहा था कि अजित पवार गुट के सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश का पालन नही किया है. इसलिए कोर्ट अजित पवार गुट को विधानसभा चुनावों के लिए नए चुनाव चिह्न के लिए अप्लाई करने का निर्देश दे.

चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने की जा सकती है. बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का चिह्न घड़ी आवंटित करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ एनसीपी (एस) ने 6 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखा है.

दरअसल शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की थी, ताकि अजित पवार गुट को एनसीपी और उसके चुनाव चिह्न घड़ी का इस्तेमाल करने से रोका जा सके. अजित पवार और एनसीपी के आठ अन्य विधायक जुलाई 2023 में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा के महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे.

– भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

6 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

51 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

1 hour ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago