देश

प्रशांत किशोर ने किया ‘जन सुराज पार्टी’ का ऐलान, बोले- हमारी विचारधारा मानवता है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई. राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बुधवार को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया. उनके दल का नाम ‘जन सुराज’ पार्टी होगा. इस बात की घोषणा खुद प्रशांत किशोर ने पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक सभा के दौरान की.

शराब बंदी हटाने का वादा

प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने वेटरनरी ग्राउंड में एक सभा के दौरान कहा कि हमारा अभियान पिछले दो-ढाई साल से चल रहा है. चुनाव आयोग की ओर से जन सुराज पार्टी को अनुमति मिल गई है. अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे के अंदर शराब बंदी की नीति को उखाड़कर फेंक देंगे.

बिहार का गौरव वापस लाएंगे- PK

प्रशांत किशोर ने ‘जय-जय बिहार’ का नारा देते हुए कहा, “हम अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार बनाएंगे कि देश और दुनिया में कोई उसे गाली नहीं दे पाएगा. जन सुराज का उद्देश्य है कि बिहार को उसका गौरव वापस मिल सके. लेकिन, कई लोग हमसे यह पूछेंगे कि हमारे विचार क्या हैं, हम वामपंथी हैं या फिर दक्षिणपंथी. हमारी सभा में समाजवादी, अंबेडकरवादी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुस्लिम समाज के लोग भी आए हैं. जन सुराज की विचारधारा मानवता है और इससे बढ़कर हमारे लिए कुछ और नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य है कि धर्म और जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव ना हो. हमें ना तो मुख्यमंत्री बनना है और ना ही विधायक बनना है. मगर हमारा लक्ष्य यही है कि अपने जीवनकाल के दौरान हम एक ऐसा बिहार देख सकें, जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए आ सकें, तभी हम मानेंगे कि बिहार में काम हुआ है.”

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं गांधी जी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहकर किसने पुकारा था? यहां जान लीजिए

प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपको जिसको वोट देना हो दे दो, लेकिन हम आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के इंतजाम जरूर करेंगे. कुछ लोग पूछ रहे हैं कि बिहार विकास को हासिल कैसे करेगा? जब लालू-नीतीश और पीएम मोदी से नहीं हो पाया है तो प्रशांत किशोर कैसे करेगा? लेकिन हम आपको करके दिखाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

4 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

6 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

33 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

34 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

1 hour ago