देश

NCP में फूट डालकर बीजेपी से हाथ मिलाएंगे अजित पवार? महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल पर शरद पवार का आया बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीति गरमाई हुई है. एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की अटकलें शुरू हो गई हैं. कहा तो यहां तक जा रहा था कि अजित पवार की डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत भी शुरू हो चुकी है. साथ ही इस बात की चर्चाएं भी हैं कि अजित पवार के साथ एनसीपी के 30-35 विधायक है. तो क्या भतीजे अजित पवार एक बार फिर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पावर को चुनौती देने वाले हैं? इन तमाम अटकलों को शरद पवार ने खारिज कर दिया है.

एनसीपी प्रमुख ने अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम को लेकर जारी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है. शरद पवार ने कहा कि अजित पवार पार्टी के कामकाज में व्यस्त हैं और मीडिया को इस मुद्दे को बढ़ाने की जरूरत नहीं है. पवार ने कहा कि इन सब पर बात करने का कोई फायदा नहीं है.

कोई बैठक नहीं बुलाई गई- शरद पवार

पवार ने कहा, “मैं एनसीपी और अपने सभी साथियों के बारे में यह कह सकता हूं कि हमारी बस एक सोच है कि पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाए और किसी के मन में कोई और विचार नहीं है. मैंने समाचार पत्रों में राकांपा के विधायकों की बैठक के बारे में पढ़ा हालांकि, सच यह है कि ऐसी कोई बैठक नहीं हो रही है और किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है.’’ शरद पवार की पार्टी महा विकास आघाड़ी की घटक है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अतीक की हत्या से पहले शाइस्ता ने लिखी थी सीएम योगी को चिट्ठी? वायरल लेटर में मंत्री पर साजिश रचने का आरोप

अजित पवार ने भी किया खंडन

इसके पहले, बीजेपी के साथ बढ़ती नजदीकी के बारे में महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में जारी अटकलों के बीच अजित पवार ने भी उन खबरों का खारिज कर दिया था कि उन्होंने मंगलवार को विधायकों की एक बैठक बुलाई है. अजित पवार को लेकर अटकलें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं थीं, जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें भाजपा और सीएम एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति सॉफ्ट स्टैंड के तौर पर देखा गया था.

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

9 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

40 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

40 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

57 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

57 minutes ago