खेल

SRH vs MI, IPL 2023: रोहित के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे हैरी ब्रूक, भज्जी भी हैं इस खिलाड़ी के फैन

SRH vs MI, IPL 2023: मंगलवार को हैदराबाद में दो खतरनाक खिलाड़ियों से सजी टीमों का मुकाबला होगा. सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कई बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है, फैंस को इस बार भी कुछ यही उम्मीद है. दोनों टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं. जो अकेले ही अपनी टीम को मैच जीताने का माद्दा रखते हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के सामने भी एक खिलाड़ी को रोकने की चुनौती होगी, वो खिलाड़ी कोई और नहीं हैरी ब्रूक है.

भज्जी भी हैं इस खिलाड़ी के फैन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह कमजोर गेंदों को बाउंड्री के लिए हिट करते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद का मंगलवार शाम को आईपीएल 2023 में अपने शहर में मुंबई इंडियंस से मुकाबला है. सनराइजर्स पिछले कुछ मैचों में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे. केकेआर के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद ब्रूक एक बार फिर सबकी नजर में होंगे. उभरते हुए इंग्लैंड के क्रिकेटर ने पिछले खेलों की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और टूनार्मेंट में अपने चौथे मैच में अपना पहला टाटा आईपीएल शतक जमाया.

ये भी पढ़ें: B’Day Special: केएल राहुल के बर्थडे पर सुनील शेट्टी का खास पोस्ट, फैंस बोले- ‘ऐसा ही ससुर मुझे भी चाहिए’

 ये है ब्रूक की कमजोरी!

हरभजन ने स्पिनरों के खिलाफ ब्रूक की कमजोरी को रेखांकित किया लेकिन उनका मानना है कि वह अनुभव के साथ बेहतर होते जाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर हरभजन सिंह ने कहा, ब्रूक तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं. तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं. हालांकि वह स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं हैं, लेकिन वह सिंगल और डबल लेकर अपनी कमजोरी छुपाते हैं.

जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह हिट करते हैं. साथ ही, उन्हें अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छा समर्थन मिल रहा है. इससे उन्हें आगे बढ़ने में काफी आत्मविश्वास मिलेगा. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल 2023 में बैक-टू-बैक जीत दर्ज की और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस गति को आगे बढ़ाना चाहेगी. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में अपने दबदबे वाले प्रदर्शन से दिखा दिया है कि वे पांच बार के चैंपियन क्यों हैं.

कैफ ने कहा, उम्मीद है, हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पुरानी लय देखेंगे. एमआई अपने आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए जाना जाता था और पिछले दो गेम इसका प्रमाण है.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

1 minute ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

8 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

9 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

27 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

43 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

47 minutes ago