खेल

SRH vs MI: हैदराबाद में गूंजेगा का ‘सूर्या’ का शोर, सनराइजर्स के लिए सबसे बड़ा खतरा है ये खिलाड़ी

SRH vs MI, IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की फार्म में वापसी से खुश पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स मंगलवार को जब उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. MI और SRH दोनों लगातार जीत के बाद मंगलवार के मैच में एक और जीत की तलाश में होंगे.दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत बैक-टू-बैक हार के साथ की थी.

मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि सूर्यकुमार एक बार फिर अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि अब वो इस फॉर्म को आगे कायम रखेंगे. क्योंकि अगर ये बल्लेबाज फॉर्म में रहा तो मुंबई के लिए राह आसान हो सकती है. सूर्यकुमार यादव IPL की पिच पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 137 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: SRH vs MI: IPL 2023 में आज रोहित vs एडेन , जानें मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव

लंबे समय के बाद सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रनों की बौछार हुई. उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. सूर्या ने 172 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में 43 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जड़े. खास बात ये है कि  वो इस मैच में रोहित की जगह कप्तानी कर रहे थे. इस दौरान मुंबई ने एक शानदार जीत दर्ज की. टूर्नामेंट की बात करे तो बेशक मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अब भी इस टीम के पास कमबैक का मौका है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जेसन बेहरनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, और राइली मेरिडिथ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह.

ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 टीम

कीपर- इशान किशन

बल्लेबाज- एडेन मार्रक्रम (C), हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव (VC), टिम डेविड

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, उमरान मलिक

ऑलराउंडर्स- कैमरन ग्रीन, वॉशिंगटन सुंदर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

48 minutes ago