Categories: देश

Shardiya Navratri 2024: यहां पूरी होगी हर मुराद, दिल्ली के 5 मंदिरों में दर्शन के लिए लगता है भक्तों का तांता

Shardiya Navratri 2024 Famous Temple in Delhi: राजधानी दिल्ली में यूं तो हिंदू देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं, जिनके बारे में आपने सुना होगा। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में यहां जाने से माता रानी अपने भक्तों की सारी मुराद पूरी करती हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी मुराद माता रानी पूरी कर दें तो इस नवरात्रि अपने परिवार के साथ इन मंदिरों के दर्शन करने का प्लान बना लीजिए।

झंडेवालान मंदिर

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित झंडेवालान मंदिर है। इस मंदिर में पूरी नवरात्रि भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से भक्त जो भी मन्नत मांगते हैं, उनकी इच्छा मां जरूर पूरी करती हैं। झंडेवालान मंदिर एक सिद्धपीठ है। नवरात्रि में दिल्ली के बाहर से भी लोग दर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर 100 साल पुराना है।

छतरपुर मंदिर

दक्षिणी दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर काफी मशहूर है। यहां पर नवरात्रि के दिनों में काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर है। मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। मंदिर परिसर में हनुमान जी की विशाल मूर्ति भी है।

यह भी पढ़ें: Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आज, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती

कालकाजी मंदिर

कालकाजी स्थित कालकाजी मंदिर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यह दिल्ली के पुराने मंदिरों मे से एक है। मान्यता है कि यहां कालका माई से जो भी मुराद मांगी जाती है, वह पूरी होती है।

शीतला मंदिर

दिल्ली के मशहूर मंदिरों में से एक है शीतला मंदिर। यहां पर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। हालांकि, भक्तों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है।

गुफा मंदिर

प्रीत विहार स्थित गुफा मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है। इस मंदिर में आने से भक्तों को वैष्णो देवी जाने का अहसास होता है। यहां एक गुफा है। जिसमें देवियों की कई मूर्तियां रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: कब है अष्टमी और नवमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

7 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

7 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

7 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

8 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

8 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

8 hours ago