मनोरंजन

इंतजार हुआ खत्म! Bigg Boss 18 के मेकर्स ने जारी किए दो कंटेस्टेंट्स के प्रोमो, शो में दिखाने वाले हैं अपना जलवा

Bigg Boss 18 Salman Khan: बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के बाद से ही फैंस ‘बिग बॉस 18’ के टीवी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जो जल्द खत्म होने वाले हैं. शो की शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 से होने जा रहा है और शो शुरु होने से पहले ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के प्रोमो शेयर करने शुरु कर दिए है.

हाल ही में कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर दो नए प्रोमो जारी किए गए है जिनमें बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले दो कंटेस्टेंट्स अपना-अपना इंट्रो देते नजर आ रहे हैं. इन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है वो पहले दो कंटेस्टेंट?

टैटू ने इस महिला कंटेस्टेंट का नाम किया कंफर्म

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 में आने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट का प्रोमो शेयर कर उनकी झलक दिखाई है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है. इसके साथ सुनाई देता है कि मैं बहुत बोल्ड थी और लेग मुझे 90 के दशक की सेंसेशनल क्वीन बुलाते थे. मैंने सभी बड़े हीरोज के साथ काम किया है.

अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान. सिर्फ एक ड्रीम था सलमान के साथ काम करना अब वो सपना भी मेरा पूरा हो रहा है. वीडियो में चेहरा तो नहीं लेकिन उनका टैटू नजर आ रहा है जिससे यह कंफर्म हो गया कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की साली शिल्पा शिरोडकर है.

ये एक्टर भी होगा शामिल

दूसरे प्रोमो एक अभिनेता की झलक दिखाई देती है और उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं पंजाब से हूं और मैंने 4 शोज किए है. मुझे नहीं पता क्या हुआ एक दिन जब मेरे प्रोड्यूसर ने मुझे पूरी यूनिट के सामने अपमानित कर रहे थे और मुझे जलील कर रहे थे इसके बाद मुझे वहां से निकाल दिया.

इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरे मुकद्दर से ज्यादा मेरी औकात नहीं कि ले लूं और मेरे मुकद्दर का किसी में औकात नहीं कि मुझसे छीन ले. फिर एक्टर की धुंधली सी झलक दिखाई देती है जिसे देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के शहजादा धामी है.

ये भी पढ़ें: Animal फेम Triptii Dimri पर क्यों भड़क गईं ये महिलाएं, फिल्म का बॉयकॉट करने की कही बात

विवियन डीसेना के भी शो में आने की चर्चा

बता दें कि अभिनेता विवियन डीसेना को कई बार शो में आने के लिए मेकर्स बात कर चुके हैं. साथ ही ये कहा जा रहा है कि इस बार यानी बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए उनका नाम भी कंफर्म हो गया है और वो इस बार शो में आने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है और ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है.

दो दिन बाद होगा बिग बॉस 18 का प्रीमियर

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे किया जाएगा. शो के प्रीमियर को कलर्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा. गौर करने वाली बात है कि बिग बॉस 18 को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. अब देखना ये होगा कि इस बार के सीजन में क्या खास होने वाला है?

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

8 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

9 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

9 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

10 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

10 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

10 hours ago