कांग्रेस सांसद शशि थरूर
Congress MP Shashi Tharoor in Kochi: कांग्रेस के कद्दावर नेता और शशि थरूर के बयानों और उनकी दो टूक बातों के कारण उनसे हमेशा ही पार्टी के साथ वफादारी को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब से सरकार ने उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को भारत का पक्ष रखने के लिए दुनियाभर के दौरे पर भेजा तब से इन सवालों की बौछार आ गई है. अब थरूर ने ऐसे ही एक सवाल पर खुलकर खुले मंच से अपनी बात रखी है. उन्होंने भारत को प्रधान रखते हुए पंडित नेहरू की बातों को दोहराया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिष्ठा की गहराई और उसपर आ रही आंच को लेकर भी अपनी बात रखी है.
शशि थरूर कोच्चि में एक हाई स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां उनसे एक छात्र ने सवाल किया था. इस पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ऐसी चर्चाओं को सार्वजनिक मंच पर लाने से मैं दूर रहता हूं पर बच्चे के सवालों का जवाब देना था.
थरूर की मुख्य बातें
- राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: भारत सर्वोपरि है और राजनीतिक पार्टियां राष्ट्र को बेहतर बनाने का माध्यम हैं.
- पार्टी की आलोचना: अपनी आलोचना पर कहा कि वह अपनी बात पर अड़े हैं. क्योंकि यह भारत के लिए सही है.
- संसद में एकता: राष्ट्रीय सुरक्षा, देश हित के मुद्दे पर सभी पार्टियों को मतभेद भुलाकर एक हो जाना चाहिए.
- पीएम मोदी की तारीफ: उनकी ऊर्जा, गतिशीलता, वैश्विक स्तर पर इच्छाशक्ति ने उन्हें ‘प्राइमरी एसेट’ बनाया है.
खुलकर बोले शशि थरूर
थरूर ने X पर जो वीडियो पोस्ट (Shashi Tharoor X Post) किया है. उसमें वो कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘जब मेरे जैसे लोग अपने पार्टी के सम्मान की बात करते हैं तो हमारे कुछ कायदे और विश्वास होते हैं. यही हमें हमारी पार्टी से जोड़ते हैं. हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर हमें अन्य या सरकार के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता होती है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कई बार हमारे कुछ काम या बयान से पार्टी को लग सकता है कि हमारी वफादारी कम हो गई है. मेरा मानना है कि भारत सर्वोपरि है. सियासी दल राष्ट्र को ही बेहतर बनाने का माध्यम है. इसी कारण मेरे विचार में आप जिस भी पार्टी में हों उसका उद्देश्य एक बेहतर भारत का निर्माण करना होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: किडनी बेचकर iPhone खरीदना कितना संभव? जानिए दोनों की कीमत
जब उनके सामने कांग्रेस नेताओं के द्वारा उठाए जा रहे सवाल आए तो उन्होंने कहा (Shashi Tharoor To Congress Leaders) कि बहुत लोग मेरी आलोचना करते हैं. क्योंकि मैंने सशस्त्र बलों और सरकार का समर्थन किया है. इसके बाद भी मैं अपनी बात पर अड़ा हूं. क्योंकि भारत के लिए यही सही है. जब मैं भारत कहता हूं तो मेरा मतलब सभी भारतीय समुदाय से होता है. इसमें केवल मैं या मेरी पार्टी नहीं होती है.
नेहरू के हवाले कांग्रेस पर निशाना!
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी बात के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि नेहरू जी कहा करते थे ‘अगर भारत ही मर जाएगा, तो फिर कौन जिंदा बचेगा?’ उनके इस बात पर अब कहा जा रहा है कि वो चाचा नेहरू का जिक्र का कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं. क्योंकि वह लगातार पीएम मोदी, सरकार और सेना की सनर्थन करते रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


