Shashi Tharoor Statement On PM Modi: दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक बयान ने देश की राजनीति को गर्मा दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिये गए उनके बयान ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. उन्होंने कहा कि वो पंडित नेहरू के प्रशंसक तो हैं, लेकिन वो बिना सोचे-समझे उनका शत-प्रतिशत समर्थन करने वाले नहीं हैं.
शशि थरूर के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. राजनीतिक विश्लेषक उनके बयानों में छिपे कोड को डिकोड करने में लग गए हैं. थरूर ने कहा कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है, लेकिन हर समस्या के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से गलत है.
दरअसल शशि थरूर केरल विधानसभा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का संस्थापक बता दिया. शशि थरूर ने कहा कि पंडित नेहरू के सभी विचारों से वो पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकते, लेकिन भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पंडित नेहरू ने जो किया उसकी सराहना होनी चाहिये.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेहरू विरोधी बताते हुए इस दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं यह तो नहीं कहूंगा कि पीएम मोदी लोकतंत्र विरोधी हैं, लेकिन यह जरूर कहूंगा कि वो नेहरू विरोधी हैं. उन्होंने नेहरू को अपनी सुविधा के अनुसार बलि का बकरा बना दिया है.
ये भी पढ़ें- ईरान में गृहयुद्ध जैसे हालात! खामेनेई के खिलाफ विद्रोह, पुलिस चीफ की हत्या; क्या होगा तख्तापलट?
इस दौरान उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया. पंडित नेहरू को चीन युद्ध के दौरान भारत को मिली हार का जिम्मेदार बताने पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि, चीन के खिलाफ मिली हार को बीजेपी नेहरू की कुछ नीतियों को दोष देती है. जो कि सही नहीं है. बीजेपी जिस तरह से नेहरू को इसके लिए दोषी ठहराती है वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…