उत्तर प्रदेश

विधायक राजेश्वर सिंह का विजन हुआ साकार: UP को मिली पहली EV बस फैक्ट्री, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

लखनऊ के सरोजनीनगर के लिए शुक्रवार का दिन वाकई ऐतिहासिक रहा. कभी जिस इलाके में सन्नाटा पसरा रहता था, आज वहां उत्तर प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली फैक्ट्री अशोक लीलैंड का भव्य शुभारंभ हो गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मिलकर इस अत्याधुनिक ‘ग्रीन मोबिलिटी’ प्लांट का लोकार्पण किया.

‘मेक इन इंडिया’ का नेशनल हब

लोकार्पण के मौके पर स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का उत्साह देखते ही बन रहा था. उन्होंने इसे सरोजनीनगर और पूरे प्रदेश के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया. विधायक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और उद्योगपतियों के लिए बनाई गई आसान नीतियों की वजह से ही आज यूपी में निवेश की बाढ़ आ गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जिस उत्तर प्रदेश से कभी उद्योग-धंधे बाहर भाग रहे थे, आज वही प्रदेश ‘मेक इन इंडिया’ का नेशनल हब बन चुका है.

हजारों को मिलेगा रोजगार

यह प्लांट केवल लोहे और कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह रोजगार का एक बड़ा दरवाजा है. 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से बनी इस फैक्ट्री में शुरुआत में हर साल 2500 इलेक्ट्रिक बसें बनाई जाएंगी, जिसे आगे चलकर 5000 तक ले जाने का लक्ष्य है. सबसे खास बात यह है कि इससे सीधे तौर पर 1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने वाला है. यह योगी सरकार के उस मॉडल को दर्शाता है जिसमें विकास के साथ-साथ पर्यावरण और युवाओं के भविष्य का भी पूरा ख्याल रखा गया है.

सरोजनीनगर: हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का नया ठिकाना

राजेश्वर सिंह ने जोर देकर कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अब केवल सामान खरीदने वाला राज्य नहीं रहा, बल्कि वह उत्पादन (प्रोडक्शन) और निर्यात (एक्सपोर्ट) का केंद्र बन रहा है. अशोक लीलैंड का यह प्लांट इसका जीता-जागता सबूत है. जीरो कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण के अनुकूल होने की वजह से यह फैक्ट्री भारत की ‘ग्रीन मोबिलिटी’ को नई रफ्तार देगी.

ये भी पढ़ें: “ऐसे स्कूल से डर लगता है…; स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के भीतर भरी जा रही धार्मिक कट्टरता, वीडियो हो रहा वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

3 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

9 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

28 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago