देश

शिमला मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धारा 163 लागू

शिमला में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव बढ़ गया है. हिंदू संगठन मस्जिद निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. हिंदू संगठनों के आह्वान पर भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके बाद संजौली इलाके में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

शहर में धारा 163 लागू

प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए पहले ही भारत नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया था. धारा 163 के तहत वही पाबंदियां लागू होती हैं, जैसे धारा 144 लगाए जाने पर थीं. धारा 163 लागू होने के बाद तहत, बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई थी। इस आदेश के तहत सार्वजनिक रैलियों, जुलूसों, धरनों और सार्वजनिक स्थानों पर नारेबाजी को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: पीएम मोदी ने चीन को अच्छी तरह से नहीं संभाला, चीन ने लद्दाख में दिल्ली जितनी जमीन कब्जाई

बीजेपी ने सरकार से की ये मांग

वहीं इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

20 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago