देश

गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पर 13 नंबर बर्थ को विकसित करेगा अडानी पोर्ट, DPA के साथ हुआ समझौता

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पर 13 नंबर बर्थ को विकसित करने के लिए विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। APSEZ ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के साथ कंसेशन एग्रीमेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

30 साल के लिए APSEZ को मिला

इस परियोजना को APSEZ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, DPA कंटेनर एंड क्लीन कार्गो टर्मिनल (DPACCCTL) द्वारा प्रबंधित किया जाएगा. जुलाई 2024 में, APSEZ को इस बर्थ के डेवलपमेंट, ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए 30 साल की रियायत अवधि के लिए LOI (Letter of Intent) प्राप्त हुआ था.

सालाना क्षमता 5.7 MMT होगी

बर्थ को DBFOT (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेशन और ट्रांसफर) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जो कि कंटेनर और मल्टीपर्पज क्लींन कार्गो के लिए उपयुक्त होगा. दीनदयाल पोर्ट का 13 नंबर बर्थ लगभग 300 मीटर लंबा होगा और इसकी सालाना क्षमता 5.7 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) होगी. इसे वित्त वर्ष 2027 तक चालू करने की योजना है.

यह भी पढ़ें- Jobs In Israel: 15,000 भारतीयों को इजरायल देगा नौकरियां, 2 लाख रुपये के वेतन समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

इस समझौते को लेकर APSEZ के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि बर्थ नंबर 13 दीनदयाल पोर्ट पर हमारी मौजूदगी में डाय‍वर्सिटी लाएगा. अब हम पोर्ट पर बहुउद्देशीय स्वच्छ कार्गो संभालेंगे. साथ ही हम पहले से ही ड्राई बल्क कार्गो भी संभाल रहे हैं. बर्थ पश्चिमी तट पर हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा. ये गुजरात और उत्तर भारत में सर्विस देने की हमारी क्षमता को बढ़ाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago