देश

शिवसेना सांसदों ने PM मोदी से की मुलाकात, शिवाजी के किलों को यूनेस्को सूची में शामिल कराने के लिए जताया आभार

Shiv Sena MPs Meet PM Narendra Modi: श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान शिवसेना सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद कहा.

शिवसेना प्रतिनिधिमंडल में सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, श्रीरंग बारणे, धैर्यशील माने, रवींद्र वायकर, मिलिंद देवड़ा, प्रतापराव जाधव समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल थे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री का मराठा शैली में अभिनंदन किया गया. उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई और मराठा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.

छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे आदर्श हैं: PM Modi

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे आदर्श हैं. जब मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा और प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुआ, तो सबसे पहले रायगढ़ जाकर शिवाजी महाराज के दर्शन किए, उनकी पूजा की और उसके बाद ही यह दायित्व संभाला.”

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसदों ने कहा कि पेरिस में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसमें 20 में से 18 देशों ने भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया. इसके फलस्वरूप छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित 12 किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया. इनमें महाराष्ट्र के साल्हेर, शिवनेरी, लोहागढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु का जिंजी किला शामिल हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारत का 44वां विश्व धरोहर स्थल है, जो हमें दुनिया में छठा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरा स्थान दिलाता है. ये किले मराठा साम्राज्य की भौगोलिक विविधता और रक्षा योजना के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो पर्वत शिखरों से लेकर तटीय चौकियों तक फैले हैं. शिवसेना संसदीय दल की ओर से हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पीएम मोदी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया.

किलों के संरक्षण से पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

शिवसेना सांसदों ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित 12 किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का निर्णय महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत को उजागर करेगा और हमारे युवाओं में अपने इतिहास के प्रति एक नई चेतना और गौरव का संचार करेगा. इन किलों के संरक्षण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ये शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन स्थल बनेंगे. साथ ही महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को जानने की अपील की. ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और उनके गौरव को बढ़ाने के हर प्रयास में शिवसेना पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भुवनेश्वर बाईपास सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने पर ओडिशा के लोगों को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

7 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

12 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

25 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

31 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago