प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के विकास में महाराजा के अद्वितीय प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि महाराजा का जनसेवा के प्रति जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण सभी को प्रेरित करता रहेगा.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर नमन. त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए उन्हें सदैव सराहा जाएगा. जनसेवा के प्रति उनका जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहेगा.”
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया. उन्होंने लिखा: “महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्हें ‘आधुनिक त्रिपुरा के निर्माता’ के रूप में याद किया जाता है, जिनके शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और शासन में दूरदर्शी सुधारों ने राज्य के विकास को एक नई दिशा दी. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”
महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को त्रिपुरा के ‘आधुनिक निर्माता’ के रूप में जाना जाता है. उनकी दूरदर्शी नीतियों और सुधारों ने न केवल शिक्षा और बुनियादी ढाँचे का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि जन कल्याण के लिए भी मील के पत्थर स्थापित किए. आज, केंद्र और राज्य सरकारें उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…