पूरी दुनिया में एआई टेक्नोलॉजी पर लगातार बहस हो रही है. कोई इसे मानवता के लिए वरदान कह रहा है, तो कोई इसके बुरे पक्ष गिनवा रहा है. इसी बीच UAE ने इन चर्चाओं से और आगे बढ़ते हुए एआई टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया कदम रख दिया है.
दुबई में पहला वर्चुअल अमीराती परिवार बनाया गया है. इसमें लतीफा नाम की एक बच्ची है, उसके पापा मोहम्मद, मां सलमा और भाई राशिद हैं. खास बात ये है कि इनमें से कोई भी असल जिंदगी में नहीं हैं. सभी एआई से तैयार किये गए डिजिटल कैरेक्टर हैं. जो दुबई के नए डिजिटल एंबेसडर बनने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में छोटी सी लतीफा अपने पूरे परिवार का परिचय कराते दिखती है. जिसमें वो पारंपरिक अमीराती लिबास में मॉडर्न अंदाज लिये हुए हैं. यह बच्ची खास तौर पर बच्चों और परिवारों से जुड़ने के लिए बनाई गई है. लतीफा का मकसद लोगों को टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं को लेकर बातचीत को बढ़ावा दिया जा सके.
लतीफा के पिता मोहम्मद को कारों, रोबोट्स और फुटबॉल का शौक है. वो वीडियो गेम्स को काफी पसंद करते हैं और उनका सपना है कि वो अपनी खुद की ऑटोनॉमस (स्वचालित) कार बनाएं. वहीं सलमा को जटिल चीजों को आसान बनाना पसंद है. सलमा का मानना है कि एआई को इंसानों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए होना चाहिये ना कि उनकी जिंदगी बदलने के लिए.
वहीं जारी वीडियो में राशिद को तकनीकी रूप से बेहद होशियार दिखाया गया है. उसे नई इनोवेशन को लेकर काफी जिज्ञासा है. वह डिजिटल भविष्य बनाने की सोच रखता है.
ये भी पढ़ें- वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार की पुलिस को मारी टक्कर, बीजेपी बोली- यह “जनता को कुचलो यात्रा”
लतीफा का परिवार जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने लगेगा. वो नई पहलों को उजागर करगा, लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से डिजिटल चीजों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. यह वर्चुअल अमीराती परिवार, डिजिटल दुबई के उन पहलों का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने ‘ईयर ऑफ द कम्युनिटी’ के तहत घोषणा की थी.
इन नामों का चुनाव एक ऑनलाइन वोटिंग के जरिये हुआ. जिसमें करीब 14000 लोगों ने भाल लिया. जिसमें सबसे ज्यादा लतीफा को 43% वोट मिले. वहीं मिरा को 37% और दुबई को 20% वोट मिले थे.
– भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…