देश

Shiv Sena: सिंबल पर कब्जे के बावजूद शिवसेना भवन पर दावा नहीं ठोक पाएगा शिंदे गुट!

Mumbai: शिवसेना का नाम और चुनाव निशान दोनों ही छिन जाने के बाद उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के लोगों के बीच शिवसेना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना की कमान एकनाथ शिंदे को सौंपने के बाद अब बड़ा सवाल यह भी है कि शिवसेना भवन (Shivsena Bhavan) अब किसके हिस्से में जाएगा. क्या इस पर भी शिंदे गुट अपना दावा ठोकेगा.

भवन का स्वामित्व शिवई ट्रस्ट के पास

मुंबई के दादर में स्थित सेना भवन महाराष्ट्र की राजनीति में खास स्थान है. शिवसेना द्वारा कई महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसले इसी भवन से लिए जाते रहे हैं. इस भवन का स्वामित्व शिवई ट्रस्ट के पास है. बताया जा रहा है कि इसे ठाकरे परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता है. यह भवन पार्टी के नाम पर नहीं है.

यही कारण है कि इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ने इसे लेकर यह बात कही थी कि शिंदे गुट शिवसेना भवन पर दावा नहीं कर सकता. उसके पास इस तरह का कोई अधिकार नहीं है कि वह इस पर दावा कर सकता है.

शिंदे गुट ने कहा कि भवन पर दावा नहीं करेंगे

शिवसेना की स्थापना के लगभग आठ साल बाद 1974 में शिवसेना भवन (Shivsena Bhavan) की स्थापना हुई थी. चुनाव आयोग के फैसले के बाद असली शिवसेना के रूप में शिंदे गुट को जाना जाएगा. इस गुट ने यह स्पष्ट किया कि वे सेना भवन पर किसी तरह का कोई दावा नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Politics: महेश जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफे के बाद पायलट खेमे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

शिवसेना भवन को लेकर कानूनी पेंच

शिवसेना भवन को लेकर शिंदे गुट के एक नेता का कहना है कि, “जब शिवसेना भवन और शिवसेना शाखाओं पर दावा करने की बात आती है तो इसमें कानूनी पेंच होते हैं. भवन ट्रस्ट का है न कि पार्टी का इसलिए हम इस पर दावा नहीं करेंगे. हालाँकि शाखाएं अलग-अलग लोगों के स्वामित्व में हैं. जबकि कुछ शाखाएं पार्टी के नाम पर हैं. कुछ अन्य शिवसेना नेताओं के नाम पर हैं. कोई भी कदम उठाने से पहले इन सभी पर विचार किया जाएगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

9 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

15 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

24 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

37 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

39 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

50 minutes ago