देश

Rajasthan Politics: महेश जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफे के बाद पायलट खेमे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद से महेश जोशी के इस्तीफे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इसे स्वीकार किए जाने के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ का हवाला देते हुए राज्य में राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है. उन्होंने जोशी के इस कदम को 25 सितंबर, 2022 की घटना से जोड़ा है.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे गहलोत खेमे के कई विधायक

25 सितंबर, 2022 को गहलोत खेमे के कई विधायक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. बैठक कथित तौर पर गहलोत के उत्तराधिकारी के रूप में सचिन पायलट को चुनने के लिए थी. रंधावा की टिप्पणी के बाद जोशी ने सचिन पायलट खेमे से जुड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जोशी ने कहा, “मैंने इस्तीफा दिया, इसे आलाकमान और मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया. रंधावा ने इसे कार्रवाई का हिस्सा माना, मुझे खुशी है कि कार्रवाई की गई है. मैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने पार्टी और सरकार को कमजोर करने की कोशिश की.”

इसे भी पढ़ें: चीतों के आने से कूनो सेंचुरी बनेगी एशिया के आकर्षण का केन्द्र: सीएम शिवराज सिंह चौहान

मैं दबाव में काम करने वाला व्यक्ति नहीं

जोशी ने कहा, “मैं दबाव में काम करने वाला व्यक्ति नहीं हूं. अगर आलाकमान ने उस समय फैसला किया होता, तो मैं इस्तीफा दे देता. अगर आलाकमान मुझे इससे आगे भी चाहता है, तो मुझे उनके आदेशों का पालन करने में खुशी होगी. मुझे आलाकमान के आदेशों का पालन करने में खुशी होगी. मुझे बस इतना कहना है कि बाकी पर भी कार्रवाई जल्द की जाए.”

रंधावा ने जयपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, “मामला (एक व्यक्ति एक पद का नियम और 25 सितंबर की घटना) उनकी नियुक्ति से पहले का है. ऐसे में आलाकमान मुझे जो भी निर्देश देगा, मैं उसी के अनुसार काम करूंगा. आलाकमान ने मुझसे जो कहा, मैंने किया है.” प्रदेश प्रभारी ने माना कि नेताओं (गहलोत और पायलट) के बीच मनमुटाव है और वह इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

‘देश को वीर जवानों…’, घाटी में लश्कर का ‘आखिरी स्थानीय कमांडर’ हुआ ढेर, क्या बोले अमित शाह?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…

25 seconds ago

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

17 minutes ago

धुआं-धुआं होगा दाऊद का गुरूर, मुंबई वाले घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर

Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…

32 minutes ago

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

1 hour ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

2 hours ago