देश

“हिंदू समाज का समानता में विश्वास नहीं, ऊंच-नीच की बात करता है हिंदू”, पटना में विपक्षी जमावड़े से पहले RJD नेता शिवानंद तिवारी का विवादित बयान

Shivanand Tiwari Controversial Statement: कई बार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहे आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने हिंदुओं को लेकर ऐसे कई बयान दिए हैं जिनको लेकर सियासत गरमा सकती है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस समाज को समानता पर यकीन ही नहीं रहा है.

शिवानंद तिवारी यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि यह समाज भेदभाव और ऊंच-नीच की बात करता है. उनका कहना था कि संविधान बराबरी का हक देता है. हिंदू राष्ट्र को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम हिंदू राष्ट्र के खिलाफ हैं, जबकि बीजेपी हिंदू राष्ट्र की बात करती है.

बढ़ सकती हैं आरजेडी की मुश्किलें

राजद नेता की इस विवादित बयानबाजी से उनकी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राजद पर पहले भी मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगता है. ऐसे में हिंदू समाज को लेकर उनकी बयानबाजी से बिहार में सियासी पारा चढ़ सकता है.

राजद नेता का ये बयान ऐसे समय में भी आया है जब बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मात देने के इरादे से तमाम विपक्षी दल राजनीतिक समीकरण बनाने में जुटे हैं. नीतीश कुमार कई राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें एक बैनर तले लाने की कोशिश में वह जुटे हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: PM Modi In US: प्रधानमंत्री ने जिल बाइडेन को भेंट किया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, राष्ट्रपति को तोहफे में दी ये चीजें…

लोकसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अलग-अलग दलों की अपनी राय रही है. हालांकि सभी का मानना है कि एकजुट होकर ही आगामी चुनाव में बीजेपी को मात दी जा सकती है और इसी को लेकर पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है. यह पहली बार होगा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, एमके स्टालिन, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव किसी चुनाव को लेकर एक मंच पर नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago