रिपोर्ट- आशुतोष कुमार
बिहार में बाढ़ ने कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खासकर किसानों के सामने फसल बर्बाद होने और आगे की आजीविका को लेकर चिंता खड़ी हो गई है. ऐसे समय में केंद्र सरकार ने हालात का जायजा लेने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को बिहार पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाकों को ऊपर से देखने के साथ-साथ जमीन पर पहुंचकर लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे.
केंद्र सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. दौरे का मुख्य फोकस बाढ़ से हुए नुकसान, किसानों की स्थिति और राहत-बचाव के कामों की वास्तविक स्थिति को समझना होगा.
शिवराज सिंह चौहान भोपाल से पटना पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे पटना स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिघवारा और मनेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा. इस दौरान बाढ़ का फैलाव और उससे प्रभावित इलाकों की स्थिति को करीब से देखा जाएगा.
हवाई सर्वे के बाद वह हाजीपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे. वहां से सड़क के रास्ते तेरसिया और सरायपुर गांवों का दौरा करेंगे. खास बात यह है कि इस दौरान वह केवल अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर वापस नहीं लौटेंगे, बल्कि खुद खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान को देखेंगे. किसानों से आमने-सामने बातचीत कर उनकी परेशानियां और जरूरतें भी जानेंगे.
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद शिवराज सिंह चौहान गांधी सेतु के रास्ते दोपहर करीब 12:15 बजे पटना स्थित ‘संवाद’, मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक होगी.
बैठक में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत और बचाव अभियान तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा किसानों को हुए नुकसान और उन्हें दी जाने वाली संभावित सहायता पर भी चर्चा होगी. ऐसे में यह बैठक बिहार के प्रभावित किसानों और परिवारों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
पटना की बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 1:30 बजे मुंगेर के लिए रवाना होंगे. लगभग सवा दो बजे वह नवाबगढ़ी पहुंचेंगे. यहां राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और वहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लेंगे.
इसके बाद उनका काफिला भागलपुर होते हुए नवगछिया की ओर जाएगा. वहां कोजीकरैया बांध का निरीक्षण किया जाएगा. शाम के समय वह भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचेंगे और बाढ़ से प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत करेंगे.
शिवराज सिंह चौहान रात में भागलपुर राजकीय अतिथिशाला में ठहरेंगे. अगले दिन (17 सितंबर) की सुबह भी वह प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद पटना के लिए रवाना होंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…