प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर बिहार दौरे पर शिवराज सिंह चौहान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई और जमीनी सर्वे
बिहार में बाढ़ से बने हालात के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दोनों स्तर पर जायजा लेंगे.
बिहार में बाढ़ का तांडव: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, 11 जिलों में 17 लाख लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 2016 का रिकॉर्ड तोड़ चुका है. सूबे के 11 जिलों में 300 से ज्यादा पंचायतें पानी से घिर चुकी हैं और करीब 16.85 लाख आबादी प्रभावित है.





