AI जनरेटेड फोटो
Mumbai Death Mystery Solved: माया नगरी मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां माया यानी पैसों के विवाद में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है. इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा कि उसकी भाई की मौत नेचुरल है. मामला 6 जुलाई 2025 का है. 34 साल के राहुल बलीराम अल्दर को उनके दोस्त राजावाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में तो मौत को आकस्मिक मृत्यु माना गया था. हालांकि, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले की सच्चाई उजागर हो गई.
पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital Mumbai) एक व्यक्ति को लाया गया है. वह विक्रोली (पश्चिम) का रहने वाला है. उसे दोस्त बेहोशी के हालत में लेकर आए थे और डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले को स्वतः संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी.
राहुल के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे. इस कारण पहली नजर में पुलिस ने एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान 27 साल के राहुल के छोटे भाई आकाश से पूछताछ की गई. उसने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था. साल 2021 में उसे दिल का दौरा भी पड़ा था.
हालांकि, उसने यह भी बताया कि राहुल ने पुनर्वास केंद्र में इलाज के बाद भी शराब पीना नहीं छोड़ा. आकाश ने बताया कि राहुल घर पर अकेले थे जब वे बेहोश होकर गिर गए. वह उस समय वह कुछ काम के लिए बाहर गया था.
आकाश के बयान दर्ज होने के बाद, राहुल के परिवार ने उनके शव को सोलापुर के अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि, पुलिस ने जांच जारी रखी क्योंकि राहुल की नाक के पास खून की एक बूंद थी, जिससे उनकी मौत पर संदेह हो रहा था. इसी बीच राहुल के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था.
राहुल के दोस्तों के बयान के बाद पुलिस का शक बढ़ने लगा कि यह नेचुरल डेट नहीं बल्कि मर्डर है. इस बीच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई. इससे साफ हुआ कि राहुल को हमले के कारण आंतरिक चोटें आई थीं और उनका गला भी दबाया गया था. पुलिस ने जब उनके पिता को बुलाया तो उन्होंने बताया कि आकाश ने 6 जुलाई को पैसे के विवाद में राहुल पर क्रूरता किया था.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- PoK अगर आज नहीं लेंगे, तो कब लेंगे?
जब दोस्तों और पिता के बयान से साफ हो गया कि आकाश ही प्राइम सस्पेक्ट है तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया. पहले तो वह कहानी बताता रहा लेकिन जब सख्ती हुई तो उसने सब सच उगल दिया. पुलिस की पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने बड़े भाई पर हमला किया था. उसका सिर दीवार पर मारा और बाद में उसका गला दबाया था. इसके बयान के बाद पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान में लिया और मामले (Mumbai Shocking murder) में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आकाश को गिरफ्तार कर लिया.
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…