खेल

FIDE Women World Cup: 19 साल की दिव्या देशमुख ने विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराकर जीता FIDE महिला विश्व कप

FIDE Women World Cup: भारतीय चेस के लिए सोमवार (28 जुलाई) का दिन ऐतिहासिक रहा. महज़ 19 साल की दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित फ़ाइनल के रैपिड टाईब्रेक में भारत की नंबर 1 और मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराकर FIDE महिला विश्व कप जीत लिया.

इस जीत के साथ ही वो अब ग्रैंडमास्टर भी बन गई है. दिव्या भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर हैं. उनसे पहले कोनेरू हंपी, डी हरिका और आर वैशली ने ये टाइटल हासिल किया है.

सोमवार को पहला गेम ड्रॉ होने के बाद, हम्पी की एक गलती की वजह से दिव्या ने दूसरा टाईब्रेक गेम जीत लिया. दिव्या ने टूर्नामेंट में 15वीं वरीयता प्राप्त (15th Seed) खिलाड़ी के रूप में एंट्री ली. अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए दुनिया की कुछ सबसे दमदार खिलाड़ियों को हराया और फाइनल में जगह बनाई.

दो जेनेरेशन की लड़ाई

दिव्या बनाम हम्पी का फाइनल दो जेनेरेशन की लड़ाई थी, जहां 19 वर्षीय दिव्या के सामने उनसे दोगुनी उम्र की कोनेरू हम्पी (Koneru Hampi) थीं, जो भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर भी हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Test: किस बात को लेकर भिड़ गए गौतम गंभीर और बेन स्टोक्स, गौतम के बयान को बता दिया ‘बेतुका’

लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह थी कि यह भारतीयों के बीच की लड़ाई थी, जबकि दो चीनी स्टार टैन झोंगयी और लेई टिंगजी तीसरे स्थान के लिए लड़ रही थीं. कोनेरू हम्पी के ग्रैंडमास्टर बनने के बाद से सिर्फ़ दो महिलाएं ही ग्रैंडमास्टर बनी हैं. इस जीत के साथ दिव्या भी उस लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

ये किस्मत की बात है मैं ग्रैंडमास्टर बनीं

अपनी जीत के तुरंत बाद इमोशनल दिव्या ने कहा, “मुझे लगता है कि यह किस्मत की बात थी कि मुझे इस तरह ग्रैंडमास्टर का खिताब मिला. टूर्नामेंट से पहले, मेरे पास एक भी नॉर्म नहीं था. मैं सोच रही थी कि शायद मैं यहां ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर लूं. और अंत में, मैं ग्रैंडमास्टर बन गई.”

टाइटल जीतने के बाद दिव्या ने पहला रिएक्शन दिया, “मुझे निश्चित रूप से एंडगेम्स सीखने की जरूरत है.” उन्होंने इंटरव्यू का अंत यह कहकर किया: “यह बहुत मायने रखता है. लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

24 seconds ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

32 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago