Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मौत की गुत्थी सुलझी: मुंबई में दिल दहला देने वाला मर्डर, पैसों के विवाद ने भाई ने इस तरह की हत्या

Mumbai Shocking murder: मुंबई में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी और पुलिस को कहानी सुनाता रहा. हालांकि, कुछ समय में उसके झूठ से पर्दा उठ गया.

Mumbai Shocking murder Mystery Solved

AI जनरेटेड फोटो

Mumbai Death Mystery Solved: माया नगरी मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां माया यानी पैसों के विवाद में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है. इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा कि उसकी भाई की मौत नेचुरल है. मामला 6 जुलाई 2025 का है. 34 साल के राहुल बलीराम अल्दर को उनके दोस्त राजावाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में तो मौत को आकस्मिक मृत्यु माना गया था. हालांकि, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले की सच्चाई उजागर हो गई.

पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital Mumbai) एक व्यक्ति को लाया गया है. वह विक्रोली (पश्चिम) का रहने वाला है. उसे दोस्त बेहोशी के हालत में लेकर आए थे और डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले को स्वतः संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी.

भाई ने बनाई कहानी

राहुल के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे. इस कारण पहली नजर में पुलिस ने एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान 27 साल के राहुल के छोटे भाई आकाश से पूछताछ की गई. उसने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था. साल 2021 में उसे दिल का दौरा भी पड़ा था.

हालांकि, उसने यह भी बताया कि राहुल ने पुनर्वास केंद्र में इलाज के बाद भी शराब पीना नहीं छोड़ा. आकाश ने बताया कि राहुल घर पर अकेले थे जब वे बेहोश होकर गिर गए. वह उस समय वह कुछ काम के लिए बाहर गया था.

दोस्तों के बयान से आगे बढ़ा मामला

आकाश के बयान दर्ज होने के बाद, राहुल के परिवार ने उनके शव को सोलापुर के अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि, पुलिस ने जांच जारी रखी क्योंकि राहुल की नाक के पास खून की एक बूंद थी, जिससे उनकी मौत पर संदेह हो रहा था. इसी बीच राहुल के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था.

पिता और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मुहर

राहुल के दोस्तों के बयान के बाद पुलिस का शक बढ़ने लगा कि यह नेचुरल डेट नहीं बल्कि मर्डर है. इस बीच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई. इससे साफ हुआ कि राहुल को हमले के कारण आंतरिक चोटें आई थीं और उनका गला भी दबाया गया था. पुलिस ने जब उनके पिता को बुलाया तो उन्होंने बताया कि आकाश ने 6 जुलाई को पैसे के विवाद में राहुल पर क्रूरता किया था.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- PoK अगर आज नहीं लेंगे, तो कब लेंगे?

पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा

जब दोस्तों और पिता के बयान से साफ हो गया कि आकाश ही प्राइम सस्पेक्ट है तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया. पहले तो वह कहानी बताता रहा लेकिन जब सख्ती हुई तो उसने सब सच उगल दिया. पुलिस की पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने बड़े भाई पर हमला किया था. उसका सिर दीवार पर मारा और बाद में उसका गला दबाया था. इसके बयान के बाद पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान में लिया और मामले (Mumbai Shocking murder) में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आकाश को गिरफ्तार कर लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital