बिजनौर में सनसनीखेज मर्डर
यूपी के बिजनौर जिले में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यहां कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक 16 वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी.इस बारे में बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि 29 सितंबर को धामपुर पुलिस स्टेशन में एक छात्र को चाकू से गला काटकर हत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान निवासी गांव काजीवाला रोहित के रूप में हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने धामपुर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तार किए गए आरोपी जुनैद जो 17 साल का है, रोहित का सहपाठी है. जांच के दौरान पता चला कि रोहित का सहपाठी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक आरोपी को अक्सर ‘साला’ कहकर बुलाता था, जिस कारण वह अपमानित महसूस करता था.
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “नाबालिग ने रोहित को मारने की साजिश रची और 29 सितंबर को आरोपी बाइक पर एमएम इंटर कॉलेज पहुंचा और रोहित को साथ ले गया. पार्टी करने के बहाने वह नगीना हाईवे के पास जैन के बाग में ले जाकर रोहित का गला काट दिया और भाग गया.
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के भीतर नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय से किशोर को पकड़ा गया.
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.अधिकारी ने कहा, अपराध में इस्तेमाल की गयी बाइक और चाकू भी बरामद कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…