Categories: आस्था

Navratri 2022: नवरात्रि का छठा दिन है मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2022:  आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के छठें स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. मां कात्यायनी का स्वरूप चमकीला और तेजमयी है. इनकी चार भुजाएं हैं. दाईं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है. वहीं नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में रहता है. मां कात्यायनी बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार धारण करती हैं व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल धारण करती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जो भी जातक देवी कात्यायनी की पूजा पूरी श्रद्धा से करता है, उसे परम पद की प्राप्ति होती है. तो यहां जानिए मां कात्यायनी की पूजा विधि, और प्रिय भोग के बारे में…

मां कात्यायनी की पूजा विधि

नवरात्रि के छठे दिन इस दिन प्रातः काल में स्नान आदि से निवृत्त होकर मां का गंगाजल से आचमन करें. फिर देवी कात्यायनी का ध्यान करते हुए उनके समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित करें. रोली से मां का तिलक करें अक्षत अर्पित कर पूजन करें. इस दिन मां कात्यायानी को गुड़हल या लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए. अंत में मां कात्यायनी की आरती करें और क्षमायाचना करें.

मां कात्यायनी का प्रिय भोग

इस दिन मां कात्यायनी को पूजन में शहद का भोग लगाना चाहिए. इससे मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

5 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

7 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

9 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

10 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

44 minutes ago