नवीनतम

T20 World Cup में होगी पैसों की बारिश, विजेता टीम को मिलेंगे 16 लाख डॉलर

दुबई– ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से T20 World Cup शुरु होने जा रहा है. इसके लिए  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) तैयारियों में लगी हुई है. आईसीसी ने इस साल इस इवेंट की मेजबानी ऑस्टेलिया क्रिकेट बोर्ड को दी है. ऑस्ट्रेलिया पहली बार पुरुष टी 20 विश्व कप की मेजबानी करेगा. इन्हीं तैयारियों के दौरान ICC ने इस बात का भी ऐलान कर दिया कि टी20 विश्वव कप में विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

विनर को मिलेेगे 16 लाख डॉलर

स्पोर्ट्स में क्रिकेट एक ऐसा गेम है जिसमें जमकर पैसों की बारिश होती है. खासकर आईसीसी के टूर्नामेंट में तो खिलाड़ियों की खूब मौज रहती है. ऑस्ट्रेलिया मे अब से करीब 15 दिनों के बाद शुरु होने जा रहे मेगा इवेंट T20 World Cup में ICC ने विनिंग टीम के लिए 16 लाख डॉलर की प्राइज मनी रखी है. आईसीसी ने शुक्रवार को ऑफिशियली इसकी जानकारी शेयर की. वहीं  56 लाख डॉलर की कुल पुरस्कार राशि में से रन-अप को 8 लाख डॉलर दिए जाएंगे. जबकि सेमिफाइनल हारने वाली टीमों को भी खाली हाथ टूर्नामेंट से नहीं भेजा जाएगा. सभी  सेमीफाइनलिस्ट टीमों को चार-चार लाख डॉलर मिलेंगे. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल  13 नवम्बर को खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में फाइनल जीतने वाली विनर टीम के अलावा  रन-अप,  सेमिफाइनलिस्ट टीमों के अलावा  12 राउंड में बाहर होने वाली आठ टीमों को 70-70 हजार डॉलर मिलेंगे. इसके अलावा उसी राउंड में जीतने वाली टीमों को 40-40  हजार डॉलर दिए जाएंगे.

वर्ल्ड कप की सुपर-12 टीमें

ऑस्ट्रेलिया में  होने जा रहे विश्वकप में सुपर-12 टीमों में मौजूदा टी20 चैपिंयन  ऑस्ट्रेलिया,अफगानिस्तान, बांग्लादेश, 2010 का विजेता इंग्लैंड, 2007 का चैंपियन भारत, न्यूजीलैण्ड, 2009 का विजेता पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

टूर्नामेंट के पहले राउंड में मैदान पर उतरने वाली टीमों में   में नामीबिया, नीदरलैंड, 2014 का चैंपियन श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दो बार का विजेता वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

12 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

24 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

48 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago