देश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस पूछताछ में बोला- हत्या के बाद मैं अस्पताल में…

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारने वाले शूटर शिवकुमार गौतम ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा किया है कि इस हत्या को अंजाम देने के बाद वो लीलावती अस्पताल पहुंचा था, ताकि बाबा सिद्दीकी के स्वास्थ्य का अपडेट ले सके. वो यह जानना चाह रहा था कि बाबा सिद्दीकी जिंदा हैं या नहीं?

शूटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शूटर ने बताया कि वो अपने आसपास के सूत्रों से बाबा सिद्दीकी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटा रहे थे. इस बीच, जब उसे पता चला कि अब बाबा सिद्दीकी नहीं बच सकते हैं. उनकी हालत हद से ज्यादा नाजुक हो चुकी है, तो वो वहां से चला गया. शूटर ने बताया कि उसे फोन पर बाबा सिद्दीकी की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी.

इसके बाद आरोपी शूटर रिक्शा लेकर कुर्ला स्टेशन पहुंचा और इसके बाद उसने एक लोकल ट्रेन पकड़ी. ट्रेन में सफर करने के दौरान ही उसके पास फोन आया, जिसमें उसे बाबा सिद्दीकी के मौत के बारे में जानकारी दी गई. शूटर ने बताया कि जब उसे पता चला कि बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी है, तो उसने अपनी शर्ट बदली और घटनास्थल पर चला गया.

यह भी पढ़ें- Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को दी जमानत, सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद घटनास्थल पर जमकर हंगामा देखने को मिला था. इन सभी स्थितियों पर उसने पूरी नजर बनाकर रखी थी. इन तमाम स्थितियों पर वह करीब 30 मिनट तक नजर बनाए हुए था. इसके बाद वो दोबारा अस्पताल गया, ताकि अंदर क्या स्थिति है, उसके बारे में पता लगाया जा सके.

शूटर ने बताया कि बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारने के बाद उसका प्लान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह से मिलना था. इसके बाद बिश्नोई गैंग के लोग उसे वैष्णो देवी मंदिर लेकर जाने वाले थे. इसके बाद उसने लखनऊ की ट्रेन पकड़ी. जहां से वो रोडवेज बस से बहराइच के लिए रवाना हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

49 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago