आस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी ना खाएं ये हरी सब्जियां, जानें क्या करना रहेगा शुभ

Kartik Purnima 2024 Dos and Donts: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था, इसलिए इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद जरूरतमंदों के बीच दान करने से पुण्य मिलता है. साथ ही जन्म-जन्मांतर के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या ना करें | Kartik Purnima 2024 Donts

कार्तिक पूर्णिमा, मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु को भी समर्पित है. कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से धन की हानि होती है.

पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन बैंगन और करेला जैसी हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है. ऐसे में इस दिन घर के मुख्य द्वार को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर कम से कम एक दीया जरूर जलना चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर-परिवार में कलह-क्लेश से बचना चाहिए. इस दिन ना तो किसी से झगड़ा-लड़ाई करें और ना ही किसी को अपशब्द करें. ऐसा करने से व्रत भंग का दोष लगता है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नॉनवेज या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के गंदा ना रखें. इस दिन घर को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम | Kartik Purnima 2024 Dos

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर को साफ रखें. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार और पूजा-स्थल को फूलों को माला से सजाएं. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध, चीनी और दूध का दान करना शुभ माना गया है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चालव, चीनी और दूध को किसी पवित्र नदी में बहना शुभ माना गया है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद्रमा के दर्शन से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का विशेष महत्व है. ऐसे में इस दिन यह काम जरूर करें.

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर राहुकाल साया, इस अशुभ मुहूर्त में भूलकर भी ना करें स्नान-दान, जानें शुभ समय

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर बरसाएंगी कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

34 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

59 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

2 hours ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago