देश

Rozgar Mela: PM Modi ने 71 हजार से ज्यादा युवाओं को दिया नौकरी का तोहफा, बांटे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रोजगार मेले (Rozgar Mela) के तहत मंगलवार को 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का ये अभियान अनवरत जारी रहेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा भाजपा शासित राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में भी रोजगार मेला (Rozgar Mela) अभियान पिछले एक महीने से चलाए जा रहे है.

जारी रहेगा नियुक्ति पत्र सौंपने का अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकारों के होने के यही फायदे हैं. युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपने का ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में गुजरात, महाराष्ट्र ने हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में बीते एक महीने में युवाओं को नौकरी दी गई है. इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नागर हवेली दमन और दीव, चंडीगढ़ में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया.

विनिर्माण के क्षेत्र में भारत बनेगा पावर हाउस- पीएम

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्ट-अप्स से लेकर स्वरोजगार तक, अंतरिक्ष से ड्रोन तक आज भारत के युवाओं के लिए चौतरफा नए अवसरों का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि भारत सर्विस एक्सपोर्ट के मामले में विश्व की महाशक्ति बन गया है और अब तो विशेषज्ञ भी भरोसा जता रहे हैं. पीएम ने कहा कि भारत विनिर्माण के क्षेत्र में दुनिया का पावर हाउस बनेगा.

ये भी पढ़ें : Gujarat Election: इस नन्ही बच्ची ने अपनी कविता से पीएम मोदी को बनाया अपना फैन, देखें VIDEO

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ की भी शुरुआत की. इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी.  पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि वे इस प्रशिक्षण से जरुर जुड़ें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

14 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

17 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

22 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

26 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

33 minutes ago