देश

Shraddha Murder Case: साकेत कोर्ट ने आफताब को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस को पुख्ता सबूत की तलाश

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर केस में आरोपी आफ़ताब को साकेत कोर्ट ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने आफताब को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. आफताब को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था. इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल से ले जाया गया. स्पेशल सीपी लॉ & ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद अस्पताल से ही आफताब की पेशी कराई गई. आफताब को पुलिस नार्कों टेस्ट की प्रकिया से पहले अस्पताल लेकर गई थी.

दिल्ली पुलिस को अभी तक श्रद्धा हत्याकांड मामले में कई अहम सबूत हाथ लगे है. लेकिन पुलिस को अभी भी ठोस सबूत की तलाश है जिससे आरोपी आफताब को कोर्ट में दोषी ठहराया जा सके.

पॉलिग्राफ टेस्ट से मिली अहम जानकारी

इससे पहले श्रद्धा हत्याकांड में खुलासा हुआ था कि आरोपी आफताब को श्रद्धा से नफरत थी. आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान जानकारी मिली है कि आफताब ने गुस्से में श्रद्धा की हत्या नहीं की थी, बल्कि ये उसकी सोची समझी साजिश थी. आफताब ने घटना को अंजाम देने से पहले कई बार फिल्म दृश्यम देखी थी, जिससे बाद में बचा जा सके. उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद कई कहानी बनाने के लिए उसके जान पहचान वालों से बात करता रहा, ताकि जब पुलिस पूछताछ करे तो वो निर्दोष साबित हो सके. रोहिणी एफएसएल (FSL) के विशेषज्ञों के अनुसार आफताब बचने के लिए पूरी प्लानिंग कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev: ‘महिलाएं साड़ी-सलवार में अच्छी लगती हैं और न पहने तो भी…’- रामदेव के बयान पर बवाल, स्वाति मालीवाल बोलीं- देश से माफी मांगें बाबा

पुलिस की पांच राज्यों में जांच जारी

दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, श्रद्धा का मर्डर दिल्ली में हुआ लेकिन पूरी साजिश हिमाचल में रची गई. इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस 5 राज्यों में इसकी जांच कर रही है. पुलिस को अभी तक वो हथियार नहीं मिले है जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए गए थे. इसके लिए पुलिस ने कई जगह तलाशी अभियान भी चलाया है. वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में पुलिस गुरुग्राम भी गई थी. लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है. इसके अलावा, पुलिस अलग-अलग राज्यों में श्रद्धा के जान-पहचान वालों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

2 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

2 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

11 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

17 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

22 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

25 minutes ago