आस्था

Agni Panchak: अग्नि पंचक होता है अशुभ, नंवबर के इस दिन से होने वाला है शुरू

Agni Panchak: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी किसी तरह के शुभ काम को करने की मनाही रहती है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. मान्यता है कि नवंबर माह में 29 तारीख से शुरू हो रहा अग्नि पंचक बहुत ही अशुभ है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं.

अग्नि पंचक के दौरान रहें सतर्क

29 नवंबर 2022 में मंगलवार से शुरू होने वाले इस पंचक का समापन रविवार 4 दिसंबर की रात्रि को होगा. यहां हम आपको बता दें कि जो पंचक मंगलवार से आरंभ होता है उसे अग्नि पंचक कहते हैं. इस दौरान किए जाने वाले कुछ कार्यों का अग्नि की तरह ही विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Religious Beliefs: विवाह में केला…तो बेल का पेड़ करियर में देता है लाभ, जानें बरगद के पेड़ का महत्व

इन सामानों की खरीददारी से बचें

चूंकि अग्नि पंचक आग के समान खतरनाक है इसलिए इस अवधि में आग से सावधान रहें. आग वाली वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय सतर्क रहें. इसके अलावा इस दौरान आपको किसी तरह के मशीन, निर्माण संबंधी सामान और अस्त्र की खरीददारी से बचना चाहिए. लकड़ी को भी आग का कारक माना गया है इसलिए लकड़ी से बने सामान जैसे की पलंग, चारपाई. मेज कुर्सी इत्यादि और ज्वलनशील पदार्थों को भी नहीं खरीदना चाहिए.

इन बातों का भी रखें ध्यान

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों में दक्षिण दिशा में किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि यह दिशा यमलोक के स्वामी यमराज की हैं. मंगलवार के दिन इस पंचक की शुरुआत होने से मंगल ग्रह से जुड़ी चीजों का उपयोग करने में सावधानी बरतनी चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

7 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

49 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago