खेल

FIFA World Cup: मैक्सिको-अर्जेंटीना के मैच से पहले बड़ा हादसा, स्टेडियम के पास लगी आग

FIFA World Cup: कतर में खेल जा रहे फीफा वर्ल्ड कप शुरुआत से ही रोमांचक होता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि हमें शुरुआत में ही कई बड़े उलटफेर देखने को मिले है. कतर के शहर लुसैल में कई मुकाबले खेले जा रहे है. शनिवार को अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच मुकाबला इसी शहर में खेला जाना है. लेकिन उससे पहले ही यहां एक हादसा हो गया. वहां के केताफेन आइलैंड के पास नए बने फैन विलेज (fan village) में आग लग गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

स्थानीय प्रशासन ने ये जानकारी दी है कि, ये आग नए बसाए गए लुसैल शहर की एक निर्माणाधीन इमारत में लगी थी. जैसे ही इसकी सूचना मिली तुरंंत फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इस घटना में किसी हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

लुसैल स्टेडियम से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर लगी आग

कतर सरकार की तरफ से ये जानकारी दी है कि जहां ये आग लगी थी वहां से लुसैल स्टेडियम (lusail stadium) की दूरी करीब 3.5 किलोमीटर है. ये स्टेडियम कतर का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है और इसकी दर्शक क्षमता करीब 80 हजार की है. इस पूरे शहर को फिर से नया करके बसाया गया है और अभी भी काम जारी है. इसी बीच निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई थी. आग लगने के बाद काफी देर तक आसमान धुंआ छाया रहा. जो सेंट्रल दोहा के बाजार से साफ नजर आ रहा था. जैसी इस आग के बारे में सभी को पता चला तो मौके पर अफरा तफरी मच गई. लेकिन समय से पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया और हालात बिगड़ने से बचा लिया.

बता दें कि जिस विलेज में ये आग लगी है, वहां विदेश से आए कई फई फुटबॉल फैंस ठहरे हुए हैं. ऐसे में कोई बड़ा हादसा होता उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था.

शनिवार को अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच मुकाबला है, देखना ये दिलचस्प होगा कि अर्जेंटीना इस मैच में किया कमाल करती है. क्योंकि अर्जेंटीना को सउदी अरब की टीम ने 2-1 से हरा दिया था. अगर अर्जेंटीना को मैक्सिको से भी हार झेलनी पड़ती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

1 minute ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago