देश

श्री कल्कि धाम पहुंचे Bharat Express के चेयरमैन उपेन्द्र राय, आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ महायज्ञ में दी आहुतियां, किया शिलादान

Kalki Dham Shila Daan Yagya: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय आज उत्‍तर प्रदेश के सम्‍भल जनपद में स्थित श्री कल्कि धाम पहुंचे. वहां 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ में हिस्‍सा लिया. उन्‍होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ यज्ञ में आहुतियां दी. साथ ही, कल्कि धाम निर्माण-कार्य के लिए शिला-दान किया.

श्री कल्कि धाम में शिलादान के आयोजन में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्‍द्र राय ने कहा, “श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम के निर्माण-कार्य का जिम्मा लिया है. मुझे लगता है कि सैकड़ों वर्ष के इतिहास के बाद कोई ऐसा मंदिर 2030 तक बनकर तैयार होगा, जो वाकई अपने आप में इतिहास को आकर्षित करेगा. उस मंदिर के बनने की जो बातें इतिहास में लिखी जाएंगी, उसमें महाराज (आचार्य प्रमोद कृष्णम) जी का संघर्ष भी लिखा जाएगा, तो संघर्ष गाथा में यह भी लिखा जाएगा कि कैसे एक संत को थाना, कचहरी, पुलिस, लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक धर्म-कर्म के काम के लिए संघर्ष करना पड़ता है.”

श्रेष्ठतम की चुनौती है निकृष्टतम: CMD उपेन्‍द्र राय

CMD उपेन्‍द्र राय ने आगे कहा, “भगवान ने जब इंसान को बनाया तो देवताओं से कहा था कि मैंने एक बहुत ही उत्कृष्ट चीज बनाई है. वो है- इंसान. तो देवताओं ने सवाल किया कि प्रभु आपने उत्कृष्ट ही बनाया तो सोने से बना देते, चांदी से बना देते, लोहे से बना देते, सबसे निकृष्ट मिट्टी से क्यों बनाया, जो रोज पैरों के नीचे लगती है? तब जवाब देते हुए भगवान ने कहा- श्रेष्ठतम को निकृष्टतम से होकर जाना पड़ता है. श्रेष्ठतम की चुनौती है निकृष्टतम, जब निकृष्टतम से ऊपर उठा तब जाकर श्रेष्ठ बना.

‘आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसा हो साधु-संतों का स्‍वभाव’

CMD उपेन्‍द्र राय ने आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रशंसा की. उन्‍होंने कहा, “महाराज जी हाल में ही ‘आप की अदालत’ में गए थे. वहां इन्‍होंने अपनी जो कहानी बताई थी, उससे मुझे लगता है कि एक संत को ऐसा ही होना चाहिए. साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय, सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय.”

उन्‍होंने कहा, “मैं महाराज जी से बहुत-कुछ सीखता हूं और जब भी कभी मैं दुविधा में होता हूं तो इनके शरण में आता हूं. मैं जब इनसे राय मांगता हूं या जब बात करता हूं, तो ये फोन पर सहज ही उपस्थित हो जाते हैं. ये बहुत व्यस्त होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव ऐसा है कि जब किसी का भी फोन आता है तो शांत मन से सुझाव देते हैं. तब हम लोगों को लगता है कि महाराज कितने सुलभ उपस्थित हैं, इनकी यही सुलभता और संतों से इनको बहुत अलग करती है.”

सर्व-धर्म सम-भाव की बात करते हुए CMD उपेन्‍द्र राय बोले कि आचार्य प्रमोद कृष्णम का सर्व-धर्म सम-भाव उनको औरों से अलग करता है. उनकी सहजता, सहज-वाणी, उनका हिंदी,उर्दू, अंग्रेजी सभी भाषाओं पर विशेष ज्ञान, कोई जाति-वर्ग विशेष से भेद किए बिना सब लोगों को शामिल करना है. उनका जो सर्व-धर्म सम-भाव वाला स्‍वभाव है, प्रशंसनीय है.

उन्‍होंने कहा, “महाराज जी सबका स्वागत करते हैं. एक बार, इनसे एक सवाल पूछा गया था कि आप फारूक अब्दुल्ला का भी स्वागत करते हैं और संतों का भी करते हैं, तो इन्होंने कहा था कि उस फारूख अब्दुल्ला का स्वागत मैं क्यों ना करूं जिन्‍होंने हमारे कल्कि धाम में बैठकर कीर्तन गाए.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस की सराहना की. उन्‍होंने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्‍द्र राय का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं यहां इनकी उपस्थिति से प्रसन्‍न हूं. मैं इन्‍हें शुभाशीष देता हूं. श्री कल्कि धाम ट्रस्‍ट की ओर से मैं उपेन्‍द्र जी और अन्‍य सज्‍जनों का आभार व्‍यक्‍त करता हूं. हम चाहते हैं कि इनका कल्कि धाम से एक अटूट संबंध स्‍थापित हो. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं, इनके सारे मनोरथ पूर्ण हों.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ जिस तरह से सनातन के कार्य में लगा है, उसी तरह आगे भी लगा रहे.

यह भी पढ़िए: KALKI Dham : श्री कल्कि महोत्सव के पहले दिन 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ का शुभारंभ, ऐसे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

‘सम्भल में कल्कि अवतार से पहले स्थापित हो रहा उनका धाम’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कल्कि धाम ही एकमात्र ऐसा पहला धाम है. जो भगवान के अवतार से पहले स्थापित हो रहा है. उन्होंने कहा कि कल्कि धाम ही पहला ऐसा धाम है, जहां भगवान विष्णु के 10 अवतार के दस अलग-अलग गर्भगृह हैं.


§§§ आयोजन की झलकियां §§§


यहां पर देखिए महायज्ञ के आयोजन का वीडियो—

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

48 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

57 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

59 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago