Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर महिला यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने बस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है.
अधिकारियों ने बताया कि डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी.
संवाददाता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर शनिवार को सुबह की ट्रिप में हेरिटेज मार्ग पर संचालित सेवाओं में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है.
डबल डेकर बस का किराया
डबल डेकर का एयरपोर्ट से कितना किराया?
लखनऊ एयरपोर्ट से कमता तक का किराया ₹40 होगा. एयरपोर्ट से ट्रांसपोर्ट नगर का किराया ₹12, रमाबाई अंबेडकर का किराया ₹20, उतरेठिया का किराया ₹25, अवध शिल्प ग्राम का किराया ₹30, अहिमामऊ का किराया ₹35, सुडा ऑफिस का किराया ₹35, इकाना स्टेडियम का किराया ₹35 और कामता बस स्टेशन का किराया ₹40 निर्धारित किया गया है.
यह भी पढ़िए: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया आकांक्षा हाट-2024 का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेंगे आर्थिक अवसर
– भारत एक्सप्रेस
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…