रिपोर्ट-मंजीत
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों की एक और नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. 6 अप्रैल 2026 की रात को ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन की एक बड़ी खेप गिराई गई थी. श्रीकरणपुर पुलिस और बीएसएफ (BSF) की 163 बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों द्वारा मंगवाई गई 2 किलो 340 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की. हेरोइन के साथ मौके से एक काले रंग का बैग, जैकेट, गर्म शॉल और जूते जैसे सामान भी मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
श्रीगंगानगर एसपी हरी शंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत इस मामले की जांच समेजा कोठी थानाधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई थी. तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 अप्रैल को बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करी में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए तस्करों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ राजू, राजेंद्र सिंह उर्फ जिंद्र, मनदीप उर्फ मनी और नरेंद्र सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है. ये सभी आरोपी पंजाब के जालंधर और फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं.
बताते चलें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की गई एक सफेद रंग की क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है. साथ ही पकड़े गए तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों का मानना है कि ये आरोपी केवल कैरियर (माल पहुंचाने वाले) हैं या इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड, इसका खुलासा जल्द होगा. पूछताछ में सीमा पार बैठे पाकिस्तानी हैंडलर्स और पंजाब व राजस्थान में फैले ड्रग्स सप्लाई चेन के बड़े नामों के सामने आने की पूरी संभावना है.
ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने बॉर्डर के आसपास के इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है. जिसको लेकर एसपी ने बताया कि अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप पंजाब के किस शहर में सप्लाई होनी थी और इसके पीछे कौन सा बड़ा ड्रग माफिया सक्रिय है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…