Assam Polls
Assam Polls : आज गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव में 126 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पालमी बोरठाकुर ने असम की राजधानी दिसपुर में मतदान किया. जहां गरिमा सैकिया ने कहा कि वोट डालना सभी देशवासियों का कर्तव्य है. निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक असम में सुबह 11 बजे तक 38.92 प्रतिशत मतदान हो गया था.
जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से हो गई थी. 52 साल के इस दिग्गज गायक की अचानक मौत ने आसम सहित पूरे देश को झकझोर दिया था. शुरुआत में उनकी मौत का कारण दुर्घटना बताया गया था, लेकिन बाद में इसे साजिश करार देते हुए इसकी जांच शुरू की गई.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि मेरी तबियत सही नहीं चल रही है, हालांकि कल मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई. पहले मैं जुबीन के साथ वोट डालने जाया करती थी. आज मैं फिर वोट डालने आई हूं लेकिन मेरे साथ जुबीन नहीं हैं.
उन्होंने न्याय की लड़ाई लड़ने की बात करते हुए कहा कि हम जुबीन गर्ग के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, आशा है कि जल्द नतीजा निकलेगा.
वहीं जुबीन गर्ग की बहन ने लोगों से सोच-समझकर वोट डालने की अपील की. पालमी बोरठाकुर ने कहा कि अगर आप अपनी पसंद की सरकार चाहते हैं तो सोच-समझकर वोट डालें.
देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इन सभी राज्यों में एक चरण में मतदान होगा.
असम में 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिनके भाग्य का फैसला 2.5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे.
इन कुल मतदाताओं में से 6,42,314 मतदाताओं की उम्मर 18 से 19 साल के बीच है. वहीं 2,50,006 मतदाताओं की उम्र 80 साल से ज्यादा है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…