देश

रामचरितमानस विवाद पर बोले श्रीराम भद्राचार्य- स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

Ramcharitmanas controversy: रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्रीराम भद्राचार्य ने कहा है कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. इसके आगे मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि वे सठिया गए हैं और अब उनकी बुद्धि काम नहीं कर रही है. विनाश काले विपरीत बुद्धि.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस और इसके विभिन्न चौपाइयों पर सवाल उठाते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी. उनके इस बयान को लेकर श्रीराम भद्राचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही.

श्रीराम भद्राचार्य नेत्रहीन हैं और उन्हें पदम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें मानस मर्मज्ञ भी माना जाता है. रामचरितमानस में संशोधन के आरोप पर भी उनका कहना था कि वे पहले कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने इसमें कोई संशोधन नहीं किया है.

मूर्खों को संशोधन और संपादन का अंतर ही समझ नहीं आ रहा

रामचरितमानस को संशोधित करने के आरोप को खारिज करते हुए श्रीराम भद्राचार्य ने कि मैं 20 बार कह रहा हूं कि मैंने संशोधन किया ही नहीं था. इस सवाल को पूछने वाले मूर्खों को संशोधन और संपादन का अंतर ही समझ नहीं आ रहा तो मैं क्या करूं.

उन्होंने आगे कहा कि मुकदमा चला तो आरोप खारिज हो गए. वहीं अखाड़ा परिषद और राम जन्म भूमि न्यास द्वारा आपत्ति के मुद्दे पर बोलते हुए स्वामी श्रीराम भद्राचार्य का कहना था कि वो तो मूर्ख लोग हैं, रामजन्म भूमि पर न्यास ने नहीं बल्कि अखाड़ा परिषद ने आपत्ति की थी. सब मुकदमों में मेरे अनुकूल निर्णय आ गया है और उन सभी का मुंह बंद हो गया है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया संवाद, बच्चों ने कहा- थैंक्यू मामा जी

‘PoK’ जल्द होगा भारत का हिस्सा

स्वामी श्रीराम भद्राचार्य ने पाक अधिकृत कश्मीर पर बोलते हुए कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमको मिलना ही चाहिए. ‘PoK’ को लेकर उनका कहना था कि ‘PoK’ जल्द  भारत का हिस्सा होगा.

स्वामी श्रीराम भद्राचार्यमहाराज ने बताया कि, इसके लिए मैंने राजस्थान के सालासर बालाजी में 1008 कुंडी हनुमान महायज्ञ किया था. मुझे इस बात का विश्वास है कि पाक अधिकृत कश्मीर तो हमें बहुत शीघ्र मिल जाएगा, परंतु हिंदू राष्ट्र के लिए हमें थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

50 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago