देश

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर राफेल और सुखोई की दहाड़, 50 लड़ाकू विमानों ने दिखाई एयरफोर्स की ताकत

Republic Day: पूरे देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. पहली बार दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर परेड हुई, मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस बार समारोह में मुख्य अतिथि बने. इस मौके पर भारतीय सेनाओं ने आसमान में अपना जलवा दिखाया. भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए. इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी.

गणतंत्र दिवस परेड का एक बड़ा रोमांच वायु सेना के जहाजों का फ्लाई पास्ट रहा. सुखोई और राफेल जैसे आधुनिकतम लड़ाकू विमान कर्तव्य पथ पर बेहतरीन फॉरमेशन बनाते हुए नजर आए. राफेल, सुखोई, मिग जैसे विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल सहित विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया.

लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

आकाश में अलग-अलग फॉरमेशन बनाते हुए इन लड़ाकू विमानों ने अपनी गर्जना और प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया. इसके साथ ही वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान द्वारा समापन वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया.

फ्लाई पास्ट ग्रैंड फिनाले और परेड का सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित खंड, फ्लाई पास्ट था. भारतीय वायु सेना के 45 विमानों में राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान और हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर आयोजित फ्लाई पास्ट में शामिल हुए. समारोह का समापन राष्ट्रगान और तिरंगे के गुब्बारे छोड़े जाने के साथ हुआ.

ये भी पढ़ें-    कर्तव्य पथ पर भारत की सेना के साथ मिस्र के सशस्त्र बलों का कदमताल, 2016 में फ्रांस की सेना की टुकड़ी ने परेड में लिया था हिस्सा

‘मोटरसाइकिल प्रदर्शन शो

गणतंत्र दिवस परेड में मोटरसाइकिल प्रदर्शन का शो एक बड़ा आकर्षण रहा. कर्तव्य पथ पर सिग्नल्स डेयर डेविल्स टीम की कोर द्वारा साहसी मोटरसाइकिल का प्रदर्शन किया गया.  इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए.

युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने किया मार्च

भारतीय सेना के 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई. इसके अलावा 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, ‘अमृतसर एयरफील्ड’ का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं.

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की झांकी

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago