Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने 7 जनवरी 2026 को यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया का पहला कार्यकाल 13 मई 2013 से 15 मई 2018 तक 1,829 दिनों का रहा. वहीं दूसरी बार सिद्धारमैया जब 20 मई 2023 को मुख्यमंत्री बने, तो अब तक वह 964 दिन पूरे कर चुके हैं. यानी कुल मिलाकर उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में 2,793 दिन कार्य किया है.
इतने लंबे कार्यकाल के साथ ही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. कांग्रेस नेता देवराज उर्स ने 1972-77 और 1978-80 के बीच दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था. उन्हें सामाजिक न्याय और भूमि सुधारों का प्रमुख चेहरा माना जाता है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (DK Shivkumar) ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को इस उपलब्धि पर बधाई दी कि वह एक रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है और सिद्धरमैया का नाम इतिहास में दर्ज रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह खुशी का पल है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ‘पत्थरबाजी’: BNS धाराओं में नपेंगे 10 आरोपी, तुर्कमान गेट मस्जिद के पास फोर्स तैनात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए हाल ही में चल रही बागदौड़ अब थमी हुई नजर आ रही है. बता दें कि कुछ महिने पहले कर्नाटक कांग्रेस में घमासान मचा हुआ था, क्योंकि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए अपना नाम आगे किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने जब 2023 में कर्नाटक की सरकार में वापसी की थी, तब ढाई साल का फॉर्मुला तय किया गया था. इसका मतलब साफ था की सिद्धारमैया ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे और अगले ढाई साल डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद मिलेगा.
पर अब डी.के. शिवकुमार का यह रुख कुछ बातें साफ करता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री को दी गई बधाई का मतलब यह निकाला जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान डी.के. शिवकुमार को शांत करने में कामयाब नजर आ रही है. पर आगे क्या होगा, इस पर कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…