Bharat Express DD Free Dish

इतिहास रचा सिद्धारमैया ने! देवराज उर्स का रिकॉर्ड टूटा, DK शिवकुमार का रुख आया सामने

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 7 जनवरी 2026 को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Deputy CM DK Shivakumar On Karnataka CM Siddaramaiah

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने 7 जनवरी 2026 को यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया का पहला कार्यकाल 13 मई 2013 से 15 मई 2018 तक 1,829 दिनों का रहा. वहीं दूसरी बार सिद्धारमैया जब 20 मई 2023 को मुख्यमंत्री बने, तो अब तक वह 964 दिन पूरे कर चुके हैं. यानी कुल मिलाकर उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में 2,793 दिन कार्य किया है.

इस नेता का तोड़ा रिकॉर्ड

इतने लंबे कार्यकाल के साथ ही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. कांग्रेस नेता देवराज उर्स ने 1972-77 और 1978-80 के बीच दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था. उन्हें सामाजिक न्याय और भूमि सुधारों का प्रमुख चेहरा माना जाता है.

डीप्टी CM शिवकुमार ने क्या कहा? (What did DK Shivkumar Say On CM Siddaramaiah)

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (DK Shivkumar) ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को इस उपलब्धि पर बधाई दी कि वह एक रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है और सिद्धरमैया का नाम इतिहास में दर्ज रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह खुशी का पल है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में ‘पत्थरबाजी’: BNS धाराओं में नपेंगे 10 आरोपी, तुर्कमान गेट मस्जिद के पास फोर्स तैनात


डी.के. शिवकुमार का रुख आया सामने? (D.K. Shivakumar’s stance On CM Siddaramaiah)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए हाल ही में चल रही बागदौड़ अब थमी हुई नजर आ रही है. बता दें कि कुछ महिने पहले कर्नाटक कांग्रेस में घमासान मचा हुआ था, क्योंकि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए अपना नाम आगे किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने जब 2023 में कर्नाटक की सरकार में वापसी की थी, तब ढाई साल का फॉर्मुला तय किया गया था. इसका मतलब साफ था की सिद्धारमैया ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे और अगले ढाई साल डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद मिलेगा.

पर अब डी.के. शिवकुमार का यह रुख कुछ बातें साफ करता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री को दी गई बधाई का मतलब यह निकाला जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान डी.के. शिवकुमार को शांत करने में कामयाब नजर आ रही है. पर आगे क्या होगा, इस पर कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read