देश

UP Politics: शाइस्ता पर बयान देकर घिरे अखिलेश, सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- विनाश काले विपरीत बुद्धि

UP Politics: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) मामले को दो महीने से अधिक हो गए हैं, लेकिन माफिया अतीक अहमद की बीवी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगी है और पुलिस उसकी तलाश में दिन-रात एक किए हुए है. इसी बीच इस मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है. हाल ही में यूपी निकाय चुनाव का प्रचार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शाइस्ता परवीन का बचाव किया था, जिस पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का ताजा बयान सामने आया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा है, “विनाश काले विपरीत बुद्धि.”

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि”, यह कहावत अखिलेश यादव पर एकदम सटीक बैठती है. अखिलेश यादव एकदम लाचार और डेस्परेट हो गए हैं. उनका मनोबल एकदम कमजोर हो गया है. इसी वजह से वह माफियाओं के साथ खड़े होकर उनका बचाव कर रहे हैं, उन्हें माफियाओं के साथ खड़े होने में भी कोई बुराई नजर नहीं आती.”  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी यूपी में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने जा रही है. मोदी- योगी के नाम और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जनता ने बीजेपी को एकतरफा आशीर्वाद दिया है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

अखिलेश पहले से ही हताश और निराश हैं

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के एहसास की वजह से ही अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं निकले हैं. वह पहले से ही हताश और निराश हो चुके हैं और वह लगातार हर चुनाव हार रहे हैं.

जनता को सिर्फ कमल से प्रेम

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि तमाम गठबंधनों के बावजूद वह चुनाव हारे हैं और अखिलेश को समझ लेना चाहिए की जनता को सिर्फ कमल से प्रेम है. मोदी- योगी का विकास लोगों को पसंद आ रहा है. इस चुनाव के नतीजे 2024 के लिए बीजेपी का मनोबल बढ़ाएंगे. वैसे तो यह लोकल चुनाव है, लेकिन कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है.

यूपी पुलिस सिर्फ बोलती है कानून की भाषा

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मोहल्ले के अंदर ही कानून व्यवस्था की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, यूपी के हर नगर निकाय में यह मुद्दा प्रभावी है. अखिलेश द्वारा पुलिस को भाजपा की जुबान बोलने पर कहा कि यूपी पुलिस बीजेपी की भाषा नहीं बोल रही है. यूपी पुलिस सिर्फ कानून की भाषा बोलती हैं, लेकिन अखिलेश यादव को यह बात समझ नहीं आती.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago