देश

Lucknow: गालीबाज दारोगा लाइन हाजिर, महिला के सामने गाली देने का वायरल हुआ था वीडियो

अनुज कुमार

Lucknow: लखनऊ में महिलाओं और जनता के सामने गाली देने वाले दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. दारोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लखनऊ कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए दारोगा पर कार्रवाई की है. इस मामले को भारत एक्सप्रेस ने प्रमुखता से साथ उठाया था और ये सवाल खड़ा किया था कि क्या यही मित्र पुलिस है, जो जनता के सामने खुलेआम गाली दे रही है. इसके बाद गुरुवार को दरोगा पर कार्रवाई करते हुए लखनऊ कमिश्नर ने कहा है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी जनता के प्रति किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करते हुए पाया जाता है, उसके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए कार्यवाही की जाएगी.

वायरल वीडियो बुधवार की रात का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि बुधवार की रात को दारोगा परवेज आलम गश्त पर थे. यह वीडियो करीब रात 9 बजे का बताया जा रहा है. इसी दौरान वह हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी राज्य मुख्यालय के बाहर पहुंचे, जहां कुछ महिलाएं व पुरुष भी खड़े थे. इसी दौरान कुछ बातचीत हो रही थी, कि तभी महिलाओं के सामने ही दारोगा ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कानपुर में पार्षद प्रत्याशी बेहोश, मऊ में चेयरमैन पद के प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट, तीन घायल

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही मामले को पुलिस उच्चाधिकारियों ने जांच बिठाई. दूसरी ओर भारत एक्सप्रेस की ओर से भी इस वीडियो को लेकर प्रमुखता से सवाल खड़े किए गए. इसकी बाद गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से बयान जारी किया गया है और मीडिया को जानकारी दी गई है कि वीडियो में थाना हजरतगंज पर तैनात एसआई (सब-इंस्पेक्टर) द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का संज्ञान लेते हुए उक्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव के लाइन हाजिर किया गया है और प्रारम्भिक जांच की जा रही है. पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जनता से किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग गलत है तथा यदि कोई भी पुलिसकर्मी जनता के प्रति किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए कार्यवाही की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago