देश

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने की पीएम मोदी से मुलाकात, ‘थर्ड फ्रंट’ पर दिया विपक्ष को तगड़ा झटका

Naveen Patnaik: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि वह तीसरे मोर्चे या गैर-भाजपा दलों के साझा राजनीतिक मंच में शामिल नहीं होंगे. विपक्षी एकता की कोशिशों में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार को झटका देते हुए नवीन पटनायक ने यह भी कहा कि बीजू जनता दल अगले साल होने वाले अगले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. ओडिशा के सीएम ने गुरुवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने थर्ड फ्रंट की संभावना से इनकार किया.

बीजेपी-कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं पटनायक

नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए हुए है. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या बीजद के तीसरे मोर्चे में शामिल होने की कोई संभावना है. इस पर सीएम ने जवाब दिया कि नहीं, जहां तक मेरा संबंध है नहीं, अभी नहीं. पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात पर सीएम पटनायक ने कहा कि उन्होंने ओडिशा की मांगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है, न कि किसी राजनीतिक मामले पर.

सीएम ने कहा कि हमारी चर्चा मुख्य रूप से ओडिशा की मांगों से संबंधित थी. मैंने पीएम से पुरी में प्रस्तावित जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में बात की, जिसके लिए सीमा पहले ही निर्धारित की जा चुकी है. ओडिशा के सीएम ने कहा कि हम विस्तार चाहते हैं क्योंकि भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर बहुत अधिक ट्रैफिक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह निश्चित रूप से हर संभव मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: CM बनने के लिए जब कांग्रेस-NCP के साथ गए तब नैतिकता को कौन से डब्बे में डाला था- उद्धव पर फडणवीस का पलटवार

सीएम पटनायक ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान अन्य राजनीतिक नेताओं से किसी भी तरह की मुलाकात से इनकार किया है. बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटनायक का तीसरे मोर्चे में शामिल होने से इंकार करना अहम हो गया है. उन्होंने मार्च में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी बातचीत की थी.

राष्ट्रीय राजनीति में दिलचस्पी नहीं

बीजद ने राष्ट्रीय राजनीति में शामिल होने के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है. क्षेत्रीय पार्टी का कहना है कि उसका ध्यान ओडिशा और उसके लोगों के हितों पर है. इसके पहले, नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि दोनों नेताओं के बीच किसी तरह के गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

6 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

25 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

35 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

59 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago