Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या वक्फ बोर्ड ने सिद्धि विनायक मंदिर पर दावा ठोका है? वायरल खबरों के बीच मंदिर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

सिद्धि विनायक मंदिर भगवान गणपति के भक्तों था और हमेशा रहेगा. ये मंदिर सिर्फ मुंबई वालों के लिए ही धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह मंदिर विश्व विख्यात है.

Siddhi Vinayak Temple

पवन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष, सिद्धि विनायक मंदिर कमेटी

देशभर में वक्फ बोर्ड की मनमानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कुछ खबरें वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि मुंबई के दादर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर पर वक्फ बोर्ड की ओर से दावा किया गया है. वायरल खबरों के बीच अब इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. सिद्धि विनायक मंदिर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

“सिद्धि विनायक मंदिर महाराष्ट्र का गर्व”

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को समर्पित इस मंदिर पर कोई भी बोर्ड दावा नहीं कर सकता है. ये मंदिर भगवान गणपति के भक्तों था और हमेशा रहेगा. ये मंदिर सिर्फ मुंबई वालों के लिए ही धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह मंदिर विश्व विख्यात है. पूरी दुनिया में फैले हिंदुओं के लिए सिद्धि विनायक मंदिर आस्था और श्रद्धा का विषय है. मंदिर महाराष्ट्र का गर्व है.

बता दें कि पवन त्रिपाठी ने ये प्रतिक्रिया उन खबरों को लेकर दी है, जिसमें वक्फ बोर्ड ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और किलों पर दावा किया था. हाल के दिनों में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि वक्फ बोर्ड ने विशालगढ़ किले पर कब्जा कर लिया.

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

दूसरी तरह सिद्धि विनायक मंदिर पर वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी बयान दिया है. उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड ने मंदिर पर ऐसा कोई भी दावा नहीं ठोका है. उन्होंने आगे कहा कि ये सब अफवाहें बीजेपी की ओर से फैलाई जा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital