Categories: देश

राजस्थान: सीकर में पुलिया से टकराई बस, 12 लोगों की मौत

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार को एक बस पुलिया से टकरा (Sikar Bus Accident) गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी. इस दौरान बस अनियंत्रित होकर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकरा गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया दुख

सीएम भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें. ओम शांति.”

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Dy CM Divya Kumari) ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे की खबर में कई लोगों की हुई असमय मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें. इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

पुलिस और अधिकारी अस्पताल में मौजूद

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और राहत कार्यों का जायजा लिया. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं. मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की जा सकती है. स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस और अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं, ताकि घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

1 minute ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

16 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

18 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

28 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

34 minutes ago

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

50 minutes ago