देश

सीकर की महिला किसान का कमाल, गाजर के बीजों से सालाना 35 लाख की कमाई

रिपोर्ट – राहुल टाँक, सीकर


Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले की महिला किसान संतोष पचार ने गाजर के बीज उत्पादन में अपनी अलग पहचान बनाकर मिसाल पेश की है. झींगर बड़ी गांव की रहने वाली संतोष पिछले 15 वर्षों से देसी लाल और काली गाजर के उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार कर रही हैं. उनके बीजों की मांग राजस्थान समेत देश के 15 से अधिक राज्यों में है.

संतोष पचार 13 बीघा भूमि में गाजर के बीज उत्पादन करती हैं. हर वर्ष 18 से 20 क्विंटल बीज का उत्पादन होता है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1100 रुपये प्रति किलो है. खेती पर 3 से 5 लाख रुपये खर्च आने के बाद उन्हें सालाना 30 से 35 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा होता है.

सामान्य खेती से अलग है जैविक खेती

गाजर के बीज उत्पादन की प्रक्रिया सामान्य खेती से अलग है. पहले उच्च गुणवत्ता वाली गाजरों का चयन किया जाता है, फिर उन्हें दोबारा खेत में लगाकर बीज तैयार किए जाते हैं. बीजों की शुद्धता बनाए रखने के लिए लाल और काली गाजर की फसलों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी रखी जाती है.

संतोष बताती हैं कि उन्होंने सन 2000 से गाजर की खेती करना शुरू किया. कुछ ही सालों के बाद उन्हें छोटे-छोटे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाने लगा.

जैविक खेती को देती हैं बढ़ावा

संतोष पूरी तरह जैविक खेती को बढ़ावा देती हैं. चयन विधि के जरिए उन्होंने एकरूप और चार फीट तक लंबी गाजर विकसित करने में भी सफलता हासिल की है.

ये भी पढ़ें- ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले का था आरोपी

गाजर बीज उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए संतोष पचार को वर्ष 2013 और 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय सम्मान मिल चुके हैं. उनकी सफलता आज देशभर के किसानों, विशेषकर महिला किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago